करण जौहर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच करण ने भी जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को बड़ी सौगात दी है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। करण ने बताया है कि उनकी अगली फिल्म रोमांटिक नहीं बल्कि एक्शन हाेने वाली है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग 'रॉकी और रानी' की प्रेम कहानी के बाद अप्रैल 2023 तक शुरू होगी।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन फिल्म का करेंगे निर्देशन
आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि करण जौहर ने अपने करियर में अब तक केवल रोमांटिक फिल्मों का ही निर्देशन किया है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू करने वाले करण, अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। रोमांटिक फिल्मों के बाद अब वह एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इसका एलान उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से किया है। उन्होंने फैंस के लिए एक नोट शेयर किया है।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस नोट में उन्होंने लिखा, 'मैं आज 50 साल का हो गया हूं। यह मेरे जीवन का मध्य-बिंदु है. फिर भी मैं खुद को युवा मानता हूं। लोग इसे मिड-लाइफ क्राइसिस कह सकते हैं, लेकिन मैं इसे गर्व के साथ बिना किसी शिकायत के जीवन जीना कहूंगा।' करण ने इस नोट में अपने 27 साल के करियर में मिली आलोचना और प्यार के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस नोट में ट्रोल्स का भी जिक्र किया और कहा कि तारीफ और ट्रोलिंग की वजह उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, 'मैंने 27 से अधिक वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और मैं अब तक का सबसे अच्छा अनुभव पाकर खुद को खुशनसीब मानता हूं!!! कहानियां सुनाना, कंटेंट बनाना, प्रतिभाशाली कलाकारों को अपने आंखों के सामने देखना यह एक बड़े सपने की तरह है।' करण ने कहा कि वह फिल्ममेकिंग को लेकर काफी जूनूनी हैं। इस लिए इस खास दिन पर वह अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर रहे हैं। करण ने कहा कि वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के 2 महीने बाद एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने इसके लिए लोगों का आशीर्वाद भी मांगा।