सब्सक्राइब करें

ये एक्टर फ्लॉप होकर भी है सुपरस्टार, करता है ऐसा काम सलमान से लेकर आमिर तक इनके आगे झुकाते हैं सिर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
karan shah nita ambani nephew film jawaani was superhit but then flop
karan shah
बॉलीवुड में 90 के दशक में कई नए चेहरों ने एंट्री ली थी । इन्हीं में से एक थे एक्टर करन शाह। करन शाह ने 1993 में आई फिल्म 'जवानी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और इसने करन शाह को उस वक्त के टॉप स्टार्स में ला खड़ा किया था।

 
Trending Videos
karan shah nita ambani nephew film jawaani was superhit but then flop
करन शाह
फिल्म में नीलम कोठारी के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब सराहा गया। इसके बाद करन शाह ने कुछ और फिल्मों में काम किया जो हिट तो रहीं लेकिन करन शाह सिर्फ सपोर्टिंग किरदारों में ही नजर आए। करन शाह एक्ट्रेस टीना मुनीम के भतीजे थे और इसका भी उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
karan shah nita ambani nephew film jawaani was superhit but then flop
करन शाह
करन शाह का असली नाम संजय शाह था लेकिन फिल्मों में करियर बनाने की वजह से उन्होंने अपना नाम बदलकर करन शाह कर लिया। करन शाह ने गिनी-चुनी फिल्मों में ही काम किया जिनमें से एक-दो ऐसी रहीं जो घोषणा किए जाने के बाद डिब्बा बंद हो गईं।
karan shah nita ambani nephew film jawaani was superhit but then flop
karan shah
फिल्मों में करियर ना बना पाने का करन शाह को कोई मलाल नहीं था। एक्टिंग छोड़ उन्होंने फिर छोटे परदे का रुख किया और कुछ टीवी सीरियल बनाए। लेकिन जब आप जानेंगे कि आज करन शाह क्या काम कर रहे हैं तो हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन
karan shah nita ambani nephew film jawaani was superhit but then flop
करन शाह
आज करन शाह एक जाने-माने प्रोड्यूसर हैं और रिलायंस बिग पिक्चर्स की कमान संभाले हुए हैं। अपने इस बैनर तले वो अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान, आमिर खान जैसे कई स्टार्स की फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed