करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से हैं। हालांकि उनके बीच भी आम कपल की तरह झगड़े होते रहते हैं। इसका खुलासा खुद करीना कपूर ने अपने एक शो में किया। शो में अभिनेता कुणाल खेमू पहुंचे थे। दोनों ने एक दूसरे के पार्टनर के बारे में कई बातें बताईं।
सैफ अली खान से झगड़े पर करीना कपूर का खुलासा, बताया कौन हमेशा कहता है सॉरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुणाल खेमू से करीना कपूर पूछती हैं कि ‘जब सोहा अली खान से तुम्हारा झगड़ा होता है तो पहले इसे सुलझाने के लिए कौन आगे आता है?’ इस पर कुणाल कहते हैं कि ‘क्या लगता है आपको? जैसे कहते हैं कि कई लोगों के शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं होता है सोहा के शब्दकोष में सॉरी शब्द तो है लेकिन उसका पन्ना फट गया है और वो मिलता ही नहीं है। तो जाहिर है मैं ही माफ मांगता हूं।‘
करीना अपने बारे में बताने लगती हैं और कहती हैं कि ‘मुझे लगता है सैफ सॉरी कहता है। हमेशा वही सॉरी कहता है। मुझे लगता है कि मर्द, हमेशा, शायद वो हमेशा गलतियां करते हैं। तुम लोग हमेशा गलतिया करते हो ना? इसलिए बेहतर है कि सॉरी कह दो वरना सो नहीं पाओगे।‘ कुणाल कहते हैं कि ‘मैं आपसे हमेशा सहमत हूं।‘ आगे करीना कहती हैं कि ‘हां तो आप लोगों ने भी कुछ किया होगा ना जिसकी वजह से सॉरी कहते हैं।‘
जल्द मां बनने वाली हैं करीना कपूर
करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उससे पहले वह नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उनका ये घर पहले घर के मुकाबले काफी बड़ा है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की थी। नए घर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा था कि उन्हें अपने पुराने घर से बेहद लगाव है लेकिन दूसरे बच्चे के आगमन से पहले उनकी कई नई जरूरतें थीं जिसके मुताबिक उन्हें घर को नए सिरे से सजाना पड़ा।
काम में भी लगातार व्यस्त हैं करीना
कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।