सब्सक्राइब करें

अधिक उम्र में मां बनीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, 40 की उम्र में करीना देने जा रहीं दूसरे बच्चे को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अणर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Madhuri Dixit Shilpa Shetty Rani Aishwarya Kajol Bollywood Actress Who Opted For Late Pregnancy
काजोल, करीना कपूर - फोटो : instagram/kajolsquaddd, instagram/therealkareenakapoor

तमाम डॉक्टर्स हमेशा महिलाओं को यही सलाह देते हैं कि अधिक उम्र में मां बनने का फैसला गलत हो सकता है। मां बनने की सही उम्र 25 से 30 बताई जाती है। लेकिन इन दिनों लड़कियां अपने करियर को लेकर काफी सजग रहने लगी हैं। जिसके चलते शादी के बाद परिवार बढ़ाने का ख्याल इन महिलाओं को तुरंत नहीं आता। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने ज्यादा उम्र होने पर भी मां बनने में संकोच नहीं किया।

Trending Videos
Kareena Kapoor Madhuri Dixit Shilpa Shetty Rani Aishwarya Kajol Bollywood Actress Who Opted For Late Pregnancy
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करीना कपूर खान का आता है। करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंज्वॉय कर रही हैं। करीना ने बीते साल ही अपना 40वां जन्मदिन मनाया है और करीना जल्दी ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने 36 साल की उम्र में बेटे तैमूर को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Madhuri Dixit Shilpa Shetty Rani Aishwarya Kajol Bollywood Actress Who Opted For Late Pregnancy
फराह खान

फराह खान
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने तो 43 साल की उम्र में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि फराह नेचुरली मां नहीं बन पाई थीं इसके लिए उन्होंने IVF पद्धति का सहारा लिया था। जिसके जरिए वो तीन बच्चों की मां बनी हैं।

Kareena Kapoor Madhuri Dixit Shilpa Shetty Rani Aishwarya Kajol Bollywood Actress Who Opted For Late Pregnancy
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय ने 33 साल की उम्र में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी। शादी के बाद ऐश्वर्या ने 37 साल की उम्र में बेटी आराध्या को जन्म दिया।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Madhuri Dixit Shilpa Shetty Rani Aishwarya Kajol Bollywood Actress Who Opted For Late Pregnancy
काजोल - फोटो : instagram

काजोल
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अजय देवगन के साथ साल 1999 में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद काजोल की पहली बेटी नीसा देवगन का जन्म हुआ। इसके करीब 6 साल बाद काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया। युग के जन्म के वक्त काजोल की उम्र 36 साल थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed