बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और कुणाल खेमू ने सोमवार को सोहा अली खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सोहा अली खान 43 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 अक्तूबर 1978 को दिल्ली में हुआ था। साल 2015 में उन्होंने अभिनेता कुणाल खेमू से विवाह किया। सोहा अली खान अभिनेता सैफ अली खान की बहन और करीना की ननद हैं। करीना कपूर खान ने सोहा और कुणाल की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की और उसके कैप्शन में एक मजेदार किस्सा भी लिखकर शेयर किया।
सोशल मीडिया: करीना कपूर ने शेयर किया सोहा का मजेदार किस्सा, लिखा- एक गिलास पानी से चिकन धो रही थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा उस पानी से चिकन पर लगे मसाले को हटा रही थीं। करीना ने लिखा कि सोहा के खाने का यह अंदाज उन्हें काफी पसंद आया। करीना कपूर खान ने सोहा अली खान को कूल बताया। उन्होंने लिखा कि सोहा कूल रहती हैं। इसके आखिर में करीना ने सोहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
करीना कपूर खान का अपना ननद सोहा अली खान को इस तरह से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे लाइक कर रहे हैं।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं करीना के साथ ही सोहा के पति कुणाल ने भी सोहा के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में सोहा को जन्मदिन विश करते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थेड… माय सनसनाइन।
करीना कपूर खान के पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में उनके फैंस सोहा अली खान को जन्मदिन विश कर चुके हैं। सोहा की बहन सबा अली खान ने भी उनको बर्थडे विश किया है। सबा ने उन्हें हमेशा खुश रहने की दुआ दी है। आपको बता दें कि सोहा अली खान का फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनको उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को मिली है।
View this post on Instagram