{"_id":"5d27912f8ebc3e6ccb57d196","slug":"kartik-aaryan-buys-flat-in-mumbai-where-he-once-lived-in-as-a-paying-guest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन ने मुंबई के जिस घर में संघर्ष के दिन गुजारे, अब इतने करोड़ में खरीदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन ने मुंबई के जिस घर में संघर्ष के दिन गुजारे, अब इतने करोड़ में खरीदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों कार्तिक आर्यन जबरदस्त तरीके से छाए हुए हैं। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद उनकी फिल्म 'लुका छिपी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। बीते दिनों उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल की शूटिंग पूरी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने अब मुंबई में एक नया फ्लैट खरीदा है।
Trending Videos
2 of 5
Kartik Aaryan
रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन में मुंबई में यारी रोड पर बनी एक सोसायटी में फ्लैट खरीदा है। यह वही घर है जिसमें कार्तिक अपने संघर्ष के दिनों में किराए पर रहे थे। उन्होंने इस साल मई में ही फ्लैट के लिए डील साइन की थी और करीब 9.60 लाख की स्टाम्प ड्यूटी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
इस फ्लैट की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जब कार्तिक ग्वालियर से मुंबई आए थे तो इसी फ्लैट में किराए से रहते थे। यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
4 of 5
Kartik Aaryan Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
यह अपार्टमेंट पांचवे फ्लोर पर है। अपार्टमेंट टोटल 459 स्क्वायर फीट मैं फैला है। घर के डाक्यूमेंट्स पर कार्तिक की मां माला तिवारी का नाम और उनके ग्वालियर वाले घर का एड्रेस भी है।
विज्ञापन
5 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
एक चैट शो के दौरान कार्तिक ने कहा था कि जब मैं मुंबई आया था तो मेरे पास रहने को जगह नहीं थी। मैं एक फ्लैट में 12 लोगों के साथ रहता था। क्योंकि मैं ग्वालियर से हूं, जो कि रहने के लिए महंगा शहर नहीं है, लेकिन मुंबई सच में बहुत महंगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।