कार्तिक आर्यन अक्सर एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में दोनों ने डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग खत्म की। अब दोनों अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
शूटिंग खत्म होने के बाद भी इस तरह कार्तिक से मिल रहीं सारा, कैमरा देखते ही छुपाया चेहरा
इस दौरान आर्यन ने ब्लू कलर का कैजुअल टीशर्ट पहना था वहीं उन्होंने मैचिंग सनग्लासेस लगा रखे थे। एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन को देख पेपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस बीच सबका ध्यान खींचा कार में बैठीं मिस्ट्री गर्ल ने।
तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कार में सारा अली खान थीं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है ऐसे में तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। वहीं फोटो जर्नलिस्ट मानव मंगलानी ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'कार में सारा अली खान थीं जो कार्तिक को एयरपोर्ट तक छोड़ने आई थीं।' जब फोटोग्राफर्स ने सारा की तस्वीर लेनी चाही तो उन्होंने हाथ से अपना चेहरा छुपा लिया।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। उसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगीं। कार्तिक और सारा ने हाल ही में फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक प्रेमी युवक से लेकर एक अधेड़ इंसान तक के किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने कुछ सीन्स के लिए मूंछें भी रखी हैं।