{"_id":"5d272b7b8ebc3e6ce04c9a43","slug":"raj-kapoor-falls-in-love-with-women-who-come-his-home-as-a-guest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में आईं मेहमान से प्यार कर बैठे थे राज कपूर, जाते हुए दिया था खास उपहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घर में आईं मेहमान से प्यार कर बैठे थे राज कपूर, जाते हुए दिया था खास उपहार
अपूर्वा राय
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Raj Kapoor
- फोटो : Twitter
Link Copied
राज कपूर न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे बल्कि वो एक कामयाब डायरेक्टर भी थे। राज कपूर की परवरिश और उन्हें राज कपूर बनाने में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का बहुत बड़ा हाथ था। आज भी जितनी भी बार राज कपूर की फिल्में देखते हैं दर्शकों को वहीं क्रेज रहता है। राज कपूर अपनी फिल्मों में अक्सर वो सब कुछ दिखाते थे, जिससे वो खुद गुजर चुके होते थे। राज कपूर पर ऐसे तो बहुत से किस्से हैं जो मशहूर हैं लेकिन उनकी बेटी रितु नंदा ने अपनी किताब 'राज कपूर' में भी उनके बारे में कई दिलचस्प बातें लिखी हैं।
Trending Videos
2 of 5
राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रितु नंदा अपनी किताब 'राज कपूर' में भी उनके बारे में कई दिलचस्प बातें लिखी हैं। ऐसा ही एक किस्सा है घर में आई मेहमान के साथ। दरअसल राज कपूर अपने पिता और मां के साथ मुंबई के अलावा कलकत्ता में भी रहे थे। ऐसे में एक बार उनके घर पर कुछ मेहमान आने थे। जिसके चलते राज कपूर स्कूल से आधे दिन में ही वापस आ गए थे और घर पर झूठ कहा था कि स्कूल की छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राज कपूर
राज कपूर के घर पर जो मेहमान आए थे उनमें से एक महिला से राज कपूर को प्यार हो गया था। राज कपूर पूरी दोपहर उस महिला के आस पास घूमते रहे। वहीं जब वो महिला वापस जाने को हुईं तो राज कपूर ने उसे अपने बगीचे से फूल तोड़कर भी दिए। उस महिला से राज कपूर दोबारा तो नहीं मिले लेकिन वो उसे कभी भूल भी नहीं पाए।
4 of 5
राज कपूर नर्गिस
राज कपूर ने अपनी फिल्मों में बोल्डनेस को खास जगह दी। एक्ट्रेस को बोल्ड अवतार में पहली बार परदे पर उतारने वाले वही थे। चाहे वो मेरा नाम जोकर की सिमी ग्रेवाल हों या फिर 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी। राज कपूर की बोल्ड हीरोइन की लिस्ट से नरगिस भी अछूती नहीं रहीं। नरगिस ने राज कपूर की फिल्म आवारा में कई रोमांटिक सीन दिए थे। यह सीन आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में है।
विज्ञापन
5 of 5
Raj Kapoor, Nargis
- फोटो : social media
राज कपूर बहुत जबरदस्त मेहमाननवाज थे। जब वो दावत देते थे तो उनकी मेज तरह-तरह के व्यंजनों से भरी रहती थी लेकिन राज कपूर खुद बहुत कम खाते थे। 1988 में उन्हें 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जब वो सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में पुरस्कार लेने पहुंचे तो उन्हें दमे का जबरदस्त दौरा पड़ा और 2 जून, 1988 को रात 9 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।