24 अक्तूबर यानि आज रविवार को करवाचौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज महिलाएं पति कि लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। मान्यता ऐसी है कि करवाचौथ व्रत रखने से पति के जीवन में किसी भी तरह का कष्ट नहीं आता है। साथ ही पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। करवाचौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश एवं च्रदमा के पूजन करने का विधान है। मनोरंजन जगत में भी हर व्रत और त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।
Karwa Chauth 2021: रणवीर सिंह से विराट कोहली तक, पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं ये सितारे, मेहंदी लगाने से भी नहीं करते परहेज
रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर का प्रेम जग जाहिर है। रणवीर अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं इस बात का सबूत वह जब तब देते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने शो द बिग पिक्चर में बताया कि वो अपनी पत्नी दीपिका के लिए इस साल व्रत रखेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने दीपिका के नाम की मेहंदी भी अपने हाथ में लगवा ली।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान का अभिनय और उनके गुड लुक्स पर भले ही लाखों लड़कियां फिदा हों लेकिन आयुष्मान अपनी पत्नी ताहिरा से ही प्रेम करते हैं। इतना ही नहीं वह हर साल करवाचौथ पर उनके लिए व्रत रखते हैं।साल 2018 में आयुष्मान ने एक पोस्ट से बताया था कि उनकी पत्नी करवाचौथ का व्रत नहीं रख सकती हैं इसलिए वह उनके लिए व्रत करेंगे। दरअसल ताहिरा उस वक्त कैंसर का इलाज करवा रही थीं। ऐसे में आयुष्मान ने ना सिर्फ उनके लिए व्रत रखा बल्कि अपने हाथों में मेहंदी भी लगवा ली।
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट कप्तान और अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली भी अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं। विराट भी अपनी पत्नी के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। विराट ने करवाचौथ का व्रत रखने की बात सोशल मीडिया पर बताई थी।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के हमसफर हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। जितना सम्मान ऐश्वर्या अभिषेक को देती हैं उतना ही प्यार और सम्मान अभिषेक ऐश से करते हैं। वो भी हर साल अपनी खूबसूरत पत्नी के लिए व्रत रखते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।