बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। अभिनेत्री अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस का दिल लूट लेती हैं। सोशल मीडिया पर कटरीना की लंबी फैन फॉलोइंग है और उनकी हर एक वीडियो व तस्वीर आते छा जाती है। आज एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट का एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वीडियो में कटरीना खुले स्ट्रेट हेयर में दिखाई दे रही हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को ये रास नहीं आ रहा है।
Katrina Kaif: कटरीना का जुल्फें झटकना फैंस को नहीं आया रास, बोले- चेंज करो क्यों हमेशा...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना धारीदार थाई स्लिट आउटफिट में कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं और अपने वह अपने खुले शाइनी बालों को बड़ी नजाकत से झटकती नजर आ रही हैं। फिलहाल जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ को उनका ये हेयर स्टाइल पुराना लग रहा है। फैंस का कहना है कि कटरीना के अपने हेयरस्टाइल के साथ कुछ नया प्रयोग करना चाहिए।
कटरीना कैफ को हमेशा ही ज्यादातर खुले स्ट्रेट हेयर में देखा जाता है और इस वीडियो में भी उनके बाल स्ट्रेट हैं। इसे देखने के बाद एक यूजर ने कटरीना के हेयर स्टाइलिश को टैग करते हुए लिखा- सर प्लीज मैम हेयरस्टाइल बदलो, अब हम चेंज चाहते हैं हमेशा एक ही तरह का हेयर स्टाइल। वहीं इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा- प्लीज उनका हेयर स्टाइल चेंज कीजिए क्यों हमेशा ही खुले स्ट्रेट बाल, हम कुछ नया चाहते हैं प्लीज। इसी के साथ यूजर ने हेयर स्टाइलिश को भी टैग किया है।
बात करें वर्क फ्रंट की तो कटरीना की आगामी कॉमेडी हॉरर फिल्म 'फोन भूत' सिनेमा घरों में रिलीज के लिए तैयार है। पहले इस फिल्म की डेट 15 जुलाई थी हालांकि अब यह 4 नंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' भी आने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता सलमान खान नजर आएंगे।