फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Starts Shooting For Dadasaheb Phalke Biopic From January 2026 Makers Try To Release This On 2027

Aamir Khan: जनवरी से दादासाहेब फाल्के बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे आमिर खान, फिल्मसिटी में तैयार होगा सेट

Mon, 15 Sep 2025 01:12 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:12 PM IST
सार

Aamir Khan In Dadasaheb Phalke Biopic: आमिर खान आखिरी बार इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 266 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जल्द ही आमिर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan Starts Shooting For Dadasaheb Phalke Biopic From January 2026 Makers Try To Release This On 2027
आमिर खान और राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार उनके साथ हैं मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी। दोनों मिलकर भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के की जिंदगी पर आधारित बायोपिक लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कुछ समय पहले ही की गई थी।

विज्ञापन

प्री-प्रोडक्शन अक्टूबर से, शूटिंग जनवरी में
करीबी सूत्र बताते हैं, 'फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क अक्टूबर से शुरू होगा और इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू की जाएगी। इसका बड़ा हिस्सा मुंबई के फिल्म सिटी में फिल्माया जाएगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी जाएगी।’

विज्ञापन

आमिर का लुक लीक न हो 
सेट पर इस बात का खासा ध्यान रखा जाएगा कि आमिर खान का लुक लीक न हो। शूटिंग के दौरान लोकेशन पर आने-जाने वाले लोगों और अन्य गतिविधियों पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। यह सुरक्षा व्यवस्था वैसी ही होगी जैसी राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग के दौरान रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Starts Shooting For Dadasaheb Phalke Biopic From January 2026 Makers Try To Release This On 2027
आमिर खान और दादासाहेब फाल्के - फोटो : सोशल मीडिया

असल जगहों का फिल्मसिटी में रिक्रिएशन
सूत्र आगे बताते हैं, ‘फिल्म में दादासाहेब फाल्के की असल जिंदगी से जुड़ी जगहों को बड़े विस्तार से रिक्रिएट किया जाएगा। फाल्के ने अपने जीवन में कई जगहों पर रहकर काम किया। वो मुंबई के दादर स्थित मथुरा भवन से लेकर नासिक तक में रहे। टीम इन जगहों को बड़ी ही बारीकी से सेट पर उतारने की तैयारी कर रही है ताकि दर्शकों को उस दौर का माहौल पूरी तरह असली लगे।’

2027 में हो सकती है रिलीज
आमिर खान और राजकुमार हिरानी की दादासाहेब फाल्के बायोपिक 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसी दिन दादासाहेब फाल्के की 157वीं जयंती भी है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिर साथ दिखेगी बॉलीवुड की सफल जोड़ी
आमिर और राजकुमार की जोड़ी पहले भी धमाल मचा चुकी है। दोनों ने साल 2009 में सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ और 2014 में ब्लॉकबस्टर ‘पीके’ में साथ काम किया था। अब एक बार फिर यह जोड़ी बड़े पर्दे पर लौट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed