फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaun Banega Crorepati: केबीसी में मनाया जाएगा आजादी के गौरवशाली 75 वर्षों का जश्न, हॉट सीट पर होंगे खास मेहमान

Mon, 01 Aug 2022 06:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Aug 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati: Amitabh Bachchan KBC 14 celebrate 75 years of independence with Aamir khan on 7 August
केबीसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रियलिटी टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। लोग बेसब्री से इस क्विज शो का इंतजार करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि केबीसी का इस रविवार यानी 07 अगस्त को प्रसारित होने वाला एपिसोड बेहद खास होने वाला है। दरअसल, देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में, केबीसी के इस विशेष एपिसोड में भारत को गौरवान्वित करने वाले मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

Kaun Banega Crorepati: Amitabh Bachchan KBC 14 celebrate 75 years of independence with Aamir khan on 7 August
Kaun Banega Crorepati - फोटो : सोशल मीडिया

मनाया जाएगा महापर्व
बता दें कि देश का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रियलिटी गेम शो केबीसी सोनी एंटरटेनमेंट पर एक बार फिर शुरू हो रहा है। केबीसी के 14वें सीजन में भारत की आजादी के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। शो का प्रसारण सात अगस्त को रात नौ बजे होगा। इस दौरान शो में भारत को गौरवान्वित करने वाले शानदार मेहमानों की उपस्थिति में 'आजादी के गर्व का महापर्व' मनाया जाएगा।

Kaun Banega Crorepati: Amitabh Bachchan KBC 14 celebrate 75 years of independence with Aamir khan on 7 August
Kaun Banega Crorepati - फोटो : सोशल मीडिया

सम्मानित मेहमान होंगे उपस्थित
बता दें कि इस शो के होस्ट एवं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन विशेष एपिसोड में सम्मानित 'भारत के रक्षकों' का स्वागत करेंगे। इनमें कारगिल युद्ध के दिग्गज मेजर डी.पी. सिंह, सेना से वीरता मेडल प्राप्त कर्नल मिताली मधुमिता, देश की स्पोर्ट्स आइकन एवं पद्म विभूषण से सम्मानित एमसी मैरी कॉम और पद्म श्री से सम्मानित सुनील छेत्री मौजूद रहेंगे। इनके अलावा एपिसोड में बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि एपिसोड की शुरुआत संगीत के साथ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati: Amitabh Bachchan KBC 14 celebrate 75 years of independence with Aamir khan on 7 August
Kaun Banega Crorepati - फोटो : सोशल मीडिया

हॉटसीट पर नजर आएंगे आमिर
भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के साथ एपिसोड की शुरुआत होगी, इस दौरान मशहूर डांस ग्रुप कथक रॉकर्स, समय के साथ विकसित हुए नृत्य के रूपों को खूबसूरती से पेश करेगा। इस दौरान मशहूर 100 बैंड भी अपनी शानदार प्रस्तुति देश को समर्पित करेंगे। इस एपिसोड में आमिर खान, मेजर डी.पी. सिंह और कर्नल मिताली मधुमिता हॉटसीट पर बैठे नजर आएंगे। वहीं मैरी कॉम इस शो में अपनी जीवन यात्रा के बारे में बात करती नजर आएंगी। सुनील छेत्री शो के दौरान बिग बी को अपने कुछ आइकॉनिक फुटबॉल मूव्स दिखाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed