फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham 3: क्या 'सिंघम 3' में होगी सलमान खान की एंट्री? रोहित शेट्टी ने दिए संकेत, बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Mon, 01 Aug 2022 05:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 01 Aug 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Singham 3: Rohit Shetty to start cop film with Ajay Devgn Ranveer Singh Akshay Kumar from April
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' के तीसरे पार्ट का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दर्शक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि रोहित शेट्टी 'सिंघम 3' में क्या कुछ नया करने जा रहे हैं। फैंस की इसी उत्सुकता को देखते हुए आज हम 'सिंघम 3' का अपडेट लेकर आए हैं। दरअसल निर्देशन रोहित शेट्टी ने हाल ही में मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि 'सिंघम 3' की तैयारी का काम शुरू हो चुकी है।

Singham 3: Rohit Shetty to start cop film with Ajay Devgn Ranveer Singh Akshay Kumar from April
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कब से शुरू होगी सिंघम 3 की शूटिंग?
निर्देशक ने कहा, "हमने सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है। मुझे सिंघम फ्रेंचाइजी पर काम किए काफी समय हो गया है। हम अगले साल अप्रैल में इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। अजय सर अपनी प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं और मैं भी फिल्म 'सर्कस' में व्यस्त हूं। इसलिए, हम अगले साल अप्रैल तक सिंघम 3 पर काम शुरू कर पाएंगे।"

Singham 3: Rohit Shetty to start cop film with Ajay Devgn Ranveer Singh Akshay Kumar from April
बिग बॉस 15- सलमान खान, कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

क्या सिंघम 3 में होगी सलमान की एंट्री?
बिग बॉस 15 के मंच पर जब रोहित शेट्टी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए थे, तब उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि चुलबुल पांडे उनके पुलिस यूनिवर्स में कैमियो कर सकते हैं। इसके अलावा बिग बॉस 13 में भी जब रोहित शेट्टी कटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म सूर्यवंशी का प्रचार करने आए थे, तब भी उन्होंने दबंग के चुलबुल पांडे और अपने पुलिस यूनिवर्स के बीच एक संभावित क्रॉसओवर का संकेत दिया था। यही कारण है कि यूजर्स उम्मीद जता रहे हैं कि सिंघम 3 में सलमान खान कैमियो कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed