फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: प्रियंका चोपड़ा को जब लगा कहीं हाथ से न निकल जाए रोल, मृणाल ठाकुर से मिली थी कड़ी टक्कर

Mon, 01 Aug 2022 05:06 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
happy birthday mrunal thakur career journey biography tv serials film and actress life some interesting fact
प्रियंका चोपड़ा, मृणाल ठाकुर - फोटो : insta

हिंदी सिनेमा के दर्शकों को चंदन से बदन और चंचल चितवन के साथ धीरे से मुस्कुराकर मदहोश करती रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के घर सोमवार सुबह से ही गुलदस्तों को आना जारी है। लोग फोन पर और सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि मृणाल को अपना ये विशेष दिन परिवार और कुछ बहुत करीबी दोस्तों के साथ मनाना पसंद है। वह बहुत ज्यादा पार्टियों वगैरह में भी नहीं जाती हैं और अपने काम पर पूरा फोकस रखती हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि उनके काम करने के तरीकों ने एक बार तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी मुश्किल में डाल दिया था। चलिए आपको बताते हैं ये किस्सा और साथ में मृणाल की शख्सियत की कुछ और बातें...

happy birthday mrunal thakur career journey biography tv serials film and actress life some interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोलती हैं फर्राटेदार खानदेशी
मृणाल महाराष्ट्रियन हैं और उनका होमटाउन महाराष्ट्र में धुले है, हालांकि उनकी मातृभाषा मराठी है लेकिन अभिनेत्री खानदेशी भाषा में भी धाराप्रवाह बोल सकती हैं। खानदेशी महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में खानदेश क्षेत्र (जिलों धुले, जलगाँव और नंदुरबार) में बोली जाने वाली भाषा है। 

happy birthday mrunal thakur career journey biography tv serials film and actress life some interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कॉलेज में इस वजह से आई मुश्किल

मृणाल ने अपना कॉलेज मुंबई से किया। जब वह केवल 17 वर्ष की थी तभी से वह अभिनय क्षेत्र में प्रवेश करना चाहती थीं। वह सक्रिय रूप से विभिन्न मॉडलिंग असाइनमेंट में भाग ले रही थीं और उन दिनों खूब ऑडिशन भी दे रही थीं। टेलीविज़न शो उन्हें मिलना शुरू हो ही चुके थे। इस सब चक्कर में वह वह कक्षाओं में भाग नहीं ले रही थी। अब उपस्थिति कम हुई तो उन्हें परीक्षाओं में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday mrunal thakur career journey biography tv serials film and actress life some interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैट्रिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑडिशन

द मैट्रिक्स हॉलीवुड की सबसे सफल और सबसे बड़ी फ्रैंचाइज़ी में से एक है। 2021 में रिलीज़ हुई सीक्वल ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ में प्रियंका चोपड़ा ने भी एक प्रमुख भूमिका निभाई है। लेकिन, शायद आपको पता नहीं होगा कि इस रोल के लिए मृणाल ठाकुर ने भी ऑडिशन दिया था। ये रोल हालांकि प्रियंका ने ही निभाया लेकिन फाइनल सेलेक्शन के लिए दोनों में तगड़ा कंपटीशन रहा और बताते हैं कि एक बार तो प्रियंका को भी लगा कि कहीं ये रोल मृणाल को न मिल जाए।

विज्ञापन
happy birthday mrunal thakur career journey biography tv serials film and actress life some interesting fact
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दंत चिकित्सक बनते बनते रह गईं
मृणाल अपनी कम उपस्थिति के कारण भले कॉलेज में मुश्किल में रही हों लेकिन वह हमेशा एक मेधावी छात्रा रही हैं। विज्ञान और चिकित्सा उनकी रुचि के विषय थे। फिल्म उद्योग में अपना रास्ता बनाने से पहले मृणाल ने दंत चिकित्सा की परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल किए लेकिन दातों का डॉक्टर बनने की बजाय उन्होंने अभिनय को ही अपना पेशा बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed