{"_id":"5bc99073bdec2269b96c83fe","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-show-ravi-kumar-won-25-lac","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल से 'केबीसी' में आना चाह रहे थे 12वीं पास ये कंटेस्टेंट, जीतकर ले गए इतने लाख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 साल से 'केबीसी' में आना चाह रहे थे 12वीं पास ये कंटेस्टेंट, जीतकर ले गए इतने लाख
Fri, 19 Oct 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 10 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। टीआरपी चार्ट में भी ये शो टॉप 10 में बना हुआ है। गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में ओडिशा के कोरापुट के रहने वाले रवि कुमार हॉट सीट पर बैठे। रवि कुमार नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। वो पिछले 18 सालों से कौन बनेगा करोड़पति में आने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से लोग उन्हें 'केबीसी का पागल' कहकर बुलाते हैं।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
रवि कुमार ने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है लेकिन अपने ज्ञान के बलबूते उन्हें नाल्को में नौकरी मिल गई। खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनकी जिंदगी के कई किस्से शेयर किए। रवि कुमार का कहना है कि आज वो जो कुछ भी हैं केबीसी की वजह से हैं। वो तो केबीसी में आने के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नौकरी के लिए परीक्षा दी तो उन्हें नाल्को में काम मिल गया।
3 of 5
KBC
हॉट सीट पर रवि कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाया और 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे। 50 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब वो नहीं दे पाए और खेल से क्विट करने का फैसला किया। रवि कुमार के पास सारी लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थी, हालांकि उन्होंने जिस जवाब पर अनुमान लगाया था वो सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
अमिताभ बच्चन ने रवि कुमार से पूछा- 1970 से प्रकाशित भारत का पहला दैनिक संस्कृत अखबार कौन सा है। जिसका ऑप्शन दिया- सुभाष, सुधर्मा, सुकर्म और सुप्रभात। उन्होंने सही जवाब बताया- सुधर्मा। रवि कुमार ने कहा कि वो गलत जवाब देकर जीती हुई रकम को हारना नहीं चाहते।
विज्ञापन
5 of 5
KBC 10
खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपना सालों पुराना राज खोला। अमिताभ बच्चन ने बताया कि पत्रकार पम्मी बख्शी ने उनसे कहा था कि उन पर एक कॉमिक्स निकालनी चाहिए। सुप्रीमो नाम से अमिताभ बच्चन के नाम की कॉमिक्स की शुरुआत हुई। ये कॉमिक्स 80 के दशक में प्रकाशित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।