फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नड़ एक्टर KGF सहित 25 स्टार्स के घर इनकम टैक्स की रेड, कालेधन से जुड़ा कनेक्शन

Thu, 03 Jan 2019 02:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 03 Jan 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
KGF Actor Yash and 25 stars house Raided by Income Tax Department today
KGF - फोटो : File Photo

'केजीएफ: चैप्टर वन' फिल्म के एक्टर यश के घर पर आईटी विभाग ने रेड की है। यह रेड गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुई। यह रेड कन्नड़ एक्टर यश के अलावा 25 और स्टार्स के घर पर हुई। इन स्टार्स में शिवराजकुमार, पुनीत कुमार और केजीएफ फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर का नाम शामिल है। 

KGF Actor Yash and 25 stars house Raided by Income Tax Department today
kgf - फोटो : File Photo

यह रेड किस वजह से की गई इस बात की तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काले धन की वजह से इन स्टार्स के घर पर आईटी विभाग ने छापेमारी की। कहा जा रहा है यह रेड कुल 25 कन्नड़ स्टार्स के घर पर चल रही है। 

KGF Actor Yash and 25 stars house Raided by Income Tax Department today
kgf - फोटो : File Photo

बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक यश, पुनीत राजकुमार, शिवराजकुमारस, सुदीप और विजय से पूछताछ की गई है। इन सभी ने अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया है। छापेमारी के दौरान इन सभी के दस्तावेजों की जांच चल रही है। सूत्रों की मानें तो यह रेड बंगलूरू और आसपास के इलाके में चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Actor Yash and 25 stars house Raided by Income Tax Department today
kgf - फोटो : File Photo

जानकारी के मुताबिक 200 से ज्यादा आईटी विभाग के अधिकारियों के साथ कर्नाटका पुलिस भी छापेमारी में मदद कर रही है। छापेमारी के दौरान स्टार्स के परिवारवालों से भी पूछताछ की जा सकती हैं। आईटी विभाग के अधिकारी संपत्ति की जांच कर रहे हैं। 'केजीएफ: चैप्टर वन' वन फिल्म रिलीज होने के बाद यह छापेमारी अपने आप में हैरान करने वाली बात है। 

विज्ञापन
KGF Actor Yash and 25 stars house Raided by Income Tax Department today
kgf - फोटो : File Photo

आपको बता दें, 'केजीएफ: चैप्टर वन' फिल्म अब तक 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है। केजीएफ फिल्म इस वजह से भी ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed