सब्सक्राइब करें

क्या सही में विकास बहल को डेट कर रही हैं 'बिग बॉस' की विनर, लग चुका है यौन शोषण का आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 03 Jan 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Gauhar Khan is in relationship with Vikas Bahl
Gauhar Khan Vikas Bahl - फोटो : twitter

क्वीन' जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके विकास बहल पर उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाली लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया था। इस बीच विकास बहल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है विकास बहल इन दिनों गौहर खान को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया।

Trending Videos
Rumours says Gauhar Khan is in relationship with Vikas Bahl
Vikas Bahl - फोटो : File Photo

जहां एक ओर मीडिया में गौहर और विकास की बढ़ती नजदीकियां खूब लाइम लाइट बटोर रही हैं वहीं उनके करीबी दोस्तों ने इसे मात्र अफवाह बताया। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक गौहर और विकास की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। यहां तक कि गौहर ने विकास का हर मुसीबत में साथ भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Gauhar Khan is in relationship with Vikas Bahl
gauhar khan - फोटो : File Photo

कहा जाता है कि अक्सर गौहर खान कई बार विकास बहल के ऑफिस और घर पर भी स्पॉट हुईं। ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। इन दोनों के अफेयर की खबरें आते ही गौहर खान के करीबी दोस्त सामने आ गए हैं। गौहर के दोस्तों ने इन खबरों को मात्र अफवाह बताया।

Rumours says Gauhar Khan is in relationship with Vikas Bahl
Gauhar Khan Vikas Bahl - फोटो : twitter

गौहर के एक करीबी दोस्त ने कहा - 'गौहर यह जानती हैं कि क्यों एक आदमी और औरत दोस्त नहीं हो सकते? विकास और गौहर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वह दोनों अक्सर मिलते हैं पर इसका मतलब यह कहां से है कि वह कपल हैं?' एक और दोस्त ने कहा - 'विकास बहल के साथ गौहर खान का रिश्ता काफी अच्छा है। वह डेट नहीं कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
Rumours says Gauhar Khan is in relationship with Vikas Bahl
gauhar khan - फोटो : File Photo

आपको बता दें, गौहर खान हाल ही में बतौर मेहमान 'बिग बॉस सीजन 12' में नजर आई थीं। विकास बहल पर महिला ने MeToo कैंपेन के जरिए उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि उनके साथ काम करने मना कर दिया था। विकास बहल की 'सुपर 30' फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed