सब्सक्राइब करें

एमी जैक्सन के होने वाले पति हैं 3600 करोड़ के मालिक, कर चुके हैं पुलिसवालों पर हमला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Jan 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Amy Jackson boyfriend George Panayiuotou net Wealth
amy jackson - फोटो : instagram
बॉलीवुड फिल्म सिंग इज बिलग और साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं खूबसूरत अदाकारा एमी जैक्सन इन दिनों अपनी सगाई की वजह से सुर्खियों में हैं। साल 2019 के पहले दिन उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ  (George Panayiuotou) से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी है। 
Trending Videos
Amy Jackson boyfriend George Panayiuotou net Wealth
amy jackson - फोटो : instagram
इस बीच एमी जैक्सन के ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ की दौलत को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जॉर्ज पानायियोटौ की गिनती ब्रिटेन के अमीर लोगों में होती है। लंदन में उनके हिल्टन, पार्क प्लाटा और डबल ट्री जैसे कई आलिशान होटल हैं। वह एबिलिटी ग्रुप के फाउंडर और ब्रिटिश प्रॉपर्टी डेवलपर एंड्रस पानायिटू के बेटे हैं। वह लग्जरी होटल चैन के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amy Jackson boyfriend George Panayiuotou net Wealth
Amy Jackson - फोटो : file photo
जॉर्ज अपने पांच भाई-बहनों में से एक हैं। वह अपने पिता एंड्रस पानायिटू की पहली पत्नी के बेटे हैं। उनका एक भाई और तीन सौतेली बहनें भी हैं। अपने एबिलिटी ग्रुप में जॉर्ज डेवलपमेंट और अधिग्रहण हेड हैं। महज 16 साल की उम्र में जॉर्ज ने पिता के ग्रुप को संभाल लिया था। उनके पिता 3600 करोड़ रुपए की मालिक हैं। एमी जैक्सन के ब्वॉयफ्रेंड पर क्राइम करने का भी आरोप है। 
Amy Jackson boyfriend George Panayiuotou net Wealth
Amy Jackson - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो, जॉर्ज पानायियोटौ अपने भाई के साथ मिलकर दो पुलिसकर्मियों पर हमला भी कर चुके हैं। इस मामले में उन्हें जुर्माना देने पड़ा और छह महीने की जेल हुई थी। इतना ही नहीं इस मामले में जॉर्ज को 18 महीने के लिए बर्खास्त भी किया गया था। जॉर्ज मशहूर मॉडल डेनिएल लॉयड को भी डेट कर चुके हैं। साल 2014 में इनके बीच के रिश्तों ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन
Amy Jackson boyfriend George Panayiuotou net Wealth
Amy jackson - फोटो : file photo
वहीं अभिनेत्री एमी जैक्सन बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद वह 2015 से जॉर्ज को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 2.0 बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर रही है। इस फिल्म में वह रोबोट की भूमिका निभा रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed