बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने 60-70 के दशक में अपनी अदाकारी से हिन्दी और बंगाली सिनेमा में खास पहचान बनाई। मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जितेंद्र, संजीव कुमार और विनोद मेहरा जैसे कई एक्टर के साथ काम किया। मौसमी चटर्जी उस दौर में हिन्दी सिनेमा की छठवीं सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं। फिल्मों के बाद अब मौसमी ने राजनीति की ओर रुख किया है। उन्होंने 2 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया है। आगे की स्लाइड में जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 7
Moushumi Chatterjee
- फोटो : file photo
मौसमी चटर्जी हाल ही में उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है। दरअसल, मौसमी की बेटी पायल लंबे समय से बीमार हैं। वो जुवेनाइनल डायबिटीज की शिकार हैं। उन्होंने अपनी बेटी की देखभाल करने की परमीशन लेने के लिए कोर्ट का रुख किया।
3 of 7
Moushumi Chatterjee
- फोटो : file photo
साल 2010 में पायल ने बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। दो साल पहले साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां हो गई थीं।
4 of 7
Moushumi Chatterjee
- फोटो : file photo
दायर की गई याचिका में मौसमी चटर्जी ने कहा था कि 28 अप्रैल 2018 को पायल को अस्पताल से घर लाया गया था। पति डिकी ने देखभाल के लिए नर्स रखी लेकिन पायल का जिस तरह ध्यान रखा जाना चाहिए वैसा नहीं हो रहा है। पैसे नहीं देने की वजह से भी नर्स चली गई हैं। पायल की मेडिकल रिपोर्ट भी हमें देने से मना कर दिया गया है।
5 of 7
Moushumi Chatterjee
- फोटो : file photo
मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता प्रांतोष चट्टोपाध्याय आर्मी ऑफीसर थे। मौसमी का असली नाम इंदिरा चटर्जी है। बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर तरुण मजूमदार ने उनका नाम बदलकर मौसमी रख दिया था। उन्होंने कम उम्र में ही प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी से शादी की। मौसमी और जयंत की दो बेटियां हुईं- पायल और मेघा। पहली बेटी के जन्म के वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। मौसमी ने शादी के बाद ही हिन्दी फिल्मों में काम करना शुरू किया।