मोहब्बतें फेम अभिनेत्री किम शर्मा इन दिनों अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। किम लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है।
‘मोहब्बतें’ फेम ये अभिनेत्री 40 की उम्र में भी दिखती हैं बेहद यंग, सोशल मीडिया पर छाईं बिकिनी तस्वीरें
40 साल की उम्र में भी किम बेहद फिट हैं। कई तस्वीरों में वह बिकिनी पहने पानी में हैं। फैंस किम की फिटनेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारे मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। उनमें से किम भी एक हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि किम शर्मा ने साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें से अपने करियर की शुरुआत की थी। मल्टीस्टारर यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद किम शर्मा फिल्म तुम से अच्छा कौन है, नहले पे दहला, कहता है दिल बार-बार और जिंदगी रॉक्स में नजर आईं। मोहब्बतें के बाद उनकी बाकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं जिसकी वजह से वह धीरे धीरे फिल्मों से दूर हो गईं।
किम ने 2010 में केन्या के रहने वाले बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ शादी कर ली थी। कुछ समय बाद किम और अली के रास्ते अलग हो गए। साल 2018 में किम ने अभिनेता हर्षवर्धन राणे को डेट करना शुरू किया लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि कुछ समय पहले दोंनो को साथ देखा गया था।
अली से पहले किम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ लगभग चार साल तक रिलेशनशिप में थीं। युवराज सिंह से ब्रेकअप होने के बाद किम शर्मा ने स्पेनिश सिंगर कार्लोस मारीन को डेट किया था। किम का नाम 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने ब्रेकअप के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात
