{"_id":"5a3f31fc4f1c1b4c528bb5ab","slug":"know-about-anushka-sharma-and-virat-kohli-mumbai-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से ज्यादा आलीशान होगा अनुष्का-विराट का मुंबई रिसेप्शन, 40 मंजिला होटल में हैं ऐसी सुविधाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली से ज्यादा आलीशान होगा अनुष्का-विराट का मुंबई रिसेप्शन, 40 मंजिला होटल में हैं ऐसी सुविधाएं
Sun, 24 Dec 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में धूम मचाने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को होने जा रहा है। सूत्रों की माने तो मुंबई के रिसेप्शन में दिल्ली के मुकाबले ज्यादा सेलिब्रिटिज की पहुंचने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस लव बर्ड का रिसेप्शन कितना खास होने वाला है।
2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोअर परेल में 40 मंजिला हाईराइज होटल सेंट रेजिस के 9th फ्लोर पर स्थित 'एस्टर बालरूम' में रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है। करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैला 'एस्टर बालरूम' क्रिस्टल झूमरों से सजा हुआ शानदार बैंक्वट हॉल है। 26 दिसंबर को इस वेन्यू को पूरे दिन के लिए बुक किया गया है।
3 of 4
बैंक्वट हॉल में शाम 8 बजे से रिसेप्शन शुरू होगा, जो देर रात 3 बजे तक चलेगा। इस वेन्यू की गिनती एशिया के सबसे शानदार होटल में होती है। इसके पहले गुरुवार को दिल्ली के होटल ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में विरुष्का की शादी का पहला रिसेप्शन हुआ था। पीएम मोदी समेत पॉलिटिकल और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां इसमें शरीक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुरुवार को दिल्ली में हुए पहले रिसेप्शन में अपनी शादी का जश्न मनाते हुए विराट अनुष्का ने जमकर डांस किया था। जिसका वीडियो अबतक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 'विरुष्का' ने इटली के टस्कन शहर के ऐतिहासिक फिनोशिटो रिजॉर्ट में 11 तारीख को घरवालों के बीच शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।