{"_id":"5d2773da8ebc3e6cdb2e83b5","slug":"know-about-controversial-life-of-dara-singh-son-vindu-dara-on-his-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दारा सिंह की तरह नाम नहीं कमा सका बेटा, तलाक से मैच फिक्सिंग तक, जानें उनसे जुड़े विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दारा सिंह की तरह नाम नहीं कमा सका बेटा, तलाक से मैच फिक्सिंग तक, जानें उनसे जुड़े विवाद
Fri, 12 Jul 2019 01:18 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Vindu Dara Singh with wife
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर एक्टर और पहलवान दारा सिंह की पुण्यतिथि 12 जुलाई को होती है। उन्होंने धारावाहिक रामायण में हनुमान के किरदार और कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। पहलवान दारा सिंह ने कई फिल्मों के अलावा अपनी जिंदगी में 500 से ज्यादा फाइट लड़ी जिसमें वह एक भी मुकाबला नहीं हारे। वहीं दारा सिंह के तरह उनके बेटे विन्दू दारा सिंह फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास नाम नहीं कमा सके। यहां तक कि विन्दू दारा सिंह का नाम कई विवादों से भी जुड़ चुका है।
Dara Singh
- फोटो : file photo
विन्दू ने अपनी पिता की तरह फिल्मों और टेलीविजन में काम तो किया लेकिन दारा सिंह की तरह शोहरत हासिल नहीं कर पाए। विन्दू दारा सिंह ने करीब 20 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। विन्दू ने साल 1994 में करण फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में पंजाबी फिल्म रब राखा में काम किया। इसके बाद वह कई सारी पंजाबी फिल्म में नजर आए। खास बात यह है कि वह ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में ही नजर आए।
vindu dara singh
- फोटो : file photo
पंजाबी फिल्मों के अलावा विन्दू ने फिर से हिंदी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हाउसफुल' फिल्म भी शामिल है। आखिरी बार विन्दू साल 2014 में आई फिल्म 'जाट जेम्स बांड' में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा विन्दू ने टीवी में भी हाथ आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
VINDU DARA SINGH
- फोटो : file photo
पिता की ही तरह विन्दू ने 'जय वीर हनुमान' सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें सफलता साल 2009 में मिली थी जब उन्होंने 'बिग बॉस सीजन 3' जीता था। 'बिग बॉस सीजन 3' जीतने के बाद ऐसा लगा कि विन्दू का करियर शायद लाइन पर आ जाए हालांकि ऐसा ना हो सका।
विज्ञापन
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
साल 2013 में विन्दू का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आ गया। यहां तक कि विन्दू को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि उस वक्त लोकल कोर्ट ने विन्दू को बेल दे दी थी। आपको बता दें, विन्दू दारा सिंह ने दो शादियां की है। पहली शादी तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से की थी। फराह 1980 से 1990 की मशहूर एक्ट्रेस हैं।