टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बीते दिनों कृष्णा अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स से ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एबन की तस्वीरें डिलीट कर दी थीं जिसके बाद फैंस को पता चला कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि कृष्णा ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की अब पहली बार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने ब्रेकअप के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात
कृष्णा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कहा कि ‘मुझे इस बात की खुशी है कि अब मैं सिर्फ अपने आप पर और अपने काम पर ध्यान दे सकती हूं। कोई भटकाव और ड्रामा नहीं है जो कि एक रिश्ते में होने लगता है।‘ एबन से अलगाव के सवाल पर कृष्णा कहती हैं कि ‘कई चीजें थीं जिसकी वजह से ऐसा हुआ लेकिन मैं इसे बहुत निजी रखना चाहती हूं। हमें अहसास हुआ कि एक रिश्ते में रहने के बजाय हम दोस्त रहें तो ज्यादा बेहतर है।‘
कृष्णा आगे कहती हैं ‘फिलहाल वह एबन के साथ ज्यादा टच में नहीं हैं। मुझे अपने एक्स के साथ दोस्ती रखने में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई है।‘ पिछले दिनों कृष्णा की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह इंटरनेट सेंसेशन साल्ट बेई साथ नजर आई थीं। रिलेशनशिप में आने के सवाल पर कृष्णा ने कहा, ‘अभी तो मेरे ब्रेकअप को एक ही महीना हुआ है। मैं खुद को वक्त देना चाहती हूं और एंजॉय करना चाहती हूं।‘
बता दें कि कृष्णा ने साल्ट बेई के साथ जो तस्वीर साझा की थी उसमें वह उन्हें किस करती हुई नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। कृष्णा श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा- 'बेई का समय'।
View this post on Instagram
कृष्णा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड एबन ने भी उनकी और साल्ट बेई की तस्वीर पर कमेंट किया, जो काफी चर्चा में हैं। एबन ने अपने कमेंट में लिखा, 'डैंग तुम बहुत जल्द आगे बढ़ गई'। कृष्णा की तस्वीर और एबन के कमेंट ने तस्वीर को चर्चा में ला दिया और कयास लगाए जाने लगे कि कृष्णा ने साल्ट बेई को डेट करना शुरू कर दिया है।
