फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हफ्ते में क्या रहा ‘कृष्णावतारम’ और ‘दादी की शादी’ का हाल? जानें बुधवार को ‘राजा शिवाजी’ ने की कितनी कमाई

Thu, 14 May 2026 08:11 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 14 May 2026 08:11 AM IST
सार

Box Office Collection: इन दिनों ‘कृष्णावतारम’, ‘दादी की शादी’ के अलावा ‘राजा शिवाजी’ जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में शामिल हैं। साथ ही ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ भी दमखम दिखा रही हैं। जानिए, बुधवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन
Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Total Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

वीकडेज में फिल्मों के कलेक्शन में बहुत ज्यादा उछाल नजर नहीं आता है। अधिकतर फिल्मों की कमाई वीकेंड पर बढ़ती हैं। बुधवार का दिन ‘राजा शिवाजी’, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के लिए कैसा रहा। जानिए, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में। 

Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Total Earning
कृष्णावतारम - फोटो : सोशल मीडिया

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का कम हुआ कलेक्शन 
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ को थिएटर में 7 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 7वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं मंगलवार को इस फिल्म की कमाई 1.85 करोड़ रुपये हुई थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 12.07 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को दर्शकों से ही नहीं क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Total Earning
फिल्म 'दादी की शादी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘दादी की शादी’ की भी घटी कमाई 

नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ‘दादी की शादी’ ने रिलीज के छठे दिन 39 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने पांचवें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 4.84 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का एक हफ्ते ही खेल खत्म हाे गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Total Earning
फिल्म 'राजा शिवाजी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘राजा शिवाजी’ का बोलबाला 

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर ‘राजा शिवाजी’ दर्शकों को पसंद आ रही है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी है। इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 1.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 12वें दिन इसने 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 75.06 करोड़ रुपए हो चुका है। यह फिल्म वीकेंड तक 100 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर सकती है। 

विज्ञापन
Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection And Daadi Ki Shaadi To Dhurandhar 2 Total Earning
फिल्म 'भूत बंगला' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘भूत बंगला’ भी कलेक्शन की दौड़ में शामिल 

अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 27वें दिन 1.46 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने 26वें दिन 1.92 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 163.05  करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म अब भी दर्शकों को एंटरटेन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed