फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदले तेवर: सलमान के मानहानि केस के बाद केआरके का बयान, बोले - केस आगे ना बढ़ाएं, रिव्यू डिलीट कर दूंगा

Wed, 26 May 2021 02:01 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 26 May 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
KRK requests Salman and Salim Khan to not proceed the defamation case against radhe review
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सलमान खान की रिलीज हुई फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। कभी इसके खिलाफ बन रहे मीम्स की वजह से तो कभी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर। फिल्म को आंकड़ों के हिसाब से देखें तो सिर्फ भारत में फिल्म ने पहले दिन 108 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ये सलमान खान की किसी भी फिल्म को देश में मिली अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। साथ ही इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि फिल्म की वजह से सलमान को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। कई लोगों का कहना था कि यह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी वहीं कमाल आर खान ने भी ट्विटर पर जमकर फिल्म की बुराई की थी। जिसके बाद सलमान खान की लीगल टीम ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। अब केआरके ने एक और ट्वीट किया है और शिकायत वापस कराने की अपील की है। यह यकीन कर पाना मुश्किल है आखिर केआरके ने अपने सुर कैसे बदल लिए।

KRK requests Salman and Salim Khan to not proceed the defamation case against radhe review
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सलमान के केस दर्ज करने के बाद पहले केआरके लड़ाई के मूड में दिख रहे थे लेकिन शायद बाद में उन्हें समझ आ गया कि सलमान से पंगा लेना उन्हें भारी पड़ सकता है। केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट किया और अपना बदला अंदाज लोगों को दिखाया।

KRK requests Salman and Salim Khan to not proceed the defamation case against radhe review
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने ट्वीट में लिखा, 'मैं यहां सलमान भाई की फिल्मों या करियर खराब करने नहीं बैठा। मैं फिल्म रिव्यू सिर्फ हंसी मजाक के लिए देता हूं। अब क्योंकि मेरे रिव्यू के बाद सलमान भाई ने मेरे खिलाफ केस फाइल किया है मतलब उनपर इसका काफी असर हुआ है। इसलिए अब से मेैं उनकी फिल्म पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK requests Salman and Salim Khan to not proceed the defamation case against radhe review
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अगले ट्वीट में केआरके सलमान के पिता सलीम खान को टैग करते हुए लिखते हैं, 'केस करने की कोई आवश्यकता नहीं है, आप सलमान भाई को समझाएं कि वो केस आगे ना ले जाएं। अब से मैं उनकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करुंगा। यदि आप चाहते हैं तो मैं रिव्यू वीडियोज भी डिलीट कर दूंगा।'
 

विज्ञापन
KRK requests Salman and Salim Khan to not proceed the defamation case against radhe review
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम

केआरके के इस ट्वीट के बाद से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी चुटकी ली है। साथ ही कई यूजर्स का कहना है कि केआरके को जरूर धमकी मिली होगी इसलिए उन्होंने अपने सुर बदल लिए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि केआरके के इस ट्वीट पर सलमान भाई क्या प्रतिक्रिया देते हैं। वो केस वापस लेते हैं या नहीं, जल्द ही इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed