फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSC Collection Day 1: 'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले ही दिन मारी बाजी, ओपनिंग डे पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Thu, 11 Aug 2022 11:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 11 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Box Office Collection day 1 aamir khan and kareena kapoor starrer film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। काफी विरोध के बाद लोग आखिरकार इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। हालांकि 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' थियेटरों में एकसाथ रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्म की रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था। वहीं कुछ लोग 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट  की मांग कर रहे हैं तो वहीं बहुत से दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं। रिलीज के बाद थियेटर में इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Laal Singh Chaddha Box Office Collection day 1 aamir khan and kareena kapoor starrer film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा छह ऑस्कर फिल्म जीतने वाली फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। हालांकि जिन्होंने ओरिजनल फिल्म देखी है, हो सकता है उन्हें ये फिल्म मूल फिल्म से बेहतर नजर आए और अच्छी लगे। वैसे रिलीज से पहले ही फिल्म ने बहुत विरोध का दौर झेला है, लेकिन बिना फिल्म को देखे उसका विरोध करना कहां तक जायज है। हालांकि फिर भी लोग बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड करने में जुटे हुए हैं। 

Laal Singh Chaddha Box Office Collection day 1 aamir khan and kareena kapoor starrer film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग में तो इस फिल्म ने अक्षय कुमार की रक्षा बंधन को पछाड़ दिया था। वहीं लाल सिंह चड्ढा के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रक्षा बंधन से बेहतर कारोबार किया है। अब तक आए आकंड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 10.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद की जा रही थी, कारोबार उसके मुताबिक तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Box Office Collection day 1 aamir khan and kareena kapoor starrer film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि लाल सिंह चड्ढा लॉन्ग वीकएंड पर रिलीज हुई है, इसलिए आगे ये अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि कई बार फिल्मों की कहानी बेहतरीन होती है, इसलिए कलेक्शन को लेकर अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। और इस हफ्ते 3 से 4 छुट्टियां भी हैं तो लाल सिंह चड्ढा के कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed