आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म घोषणा के बाद से ही नेटिजन्स के निशाने पर बनी हुई। सोशल मीडिया पर निरंतर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। शायद यही कारण है कि आमिर खान की चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है।
LSC Worldwide Collection: भारत में बहिष्कार, लेकिन विदेशों में चमका 'लाल सिंह चड्ढा', जानें कितना किया कलेक्शन
आपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये कमाने वाली लाल सिंह चड्ढा के दूसरे दिन की कमाई में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स की मानें आमिर खान और करीना कपूर खान फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 7.75 से लेकर 8. 25 करोड़ तक का अंकड़ा पार किया है। हालांकि विदेशों में फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में इजाफा देखने को मिला है।
विदेशी बाजारों में लाल सिंह चड्ढा की शुरुआत धीमी हुई। पहले दिन, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म की कमाई कम रही। वहीं दूसरे दिन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में क्रमशः 68.23 फीसदी और 140.36 फीसदी वृद्धि देखी गई।
विदेशों में बढ़ी फिल्म की कमाई
ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस
- पहला दिन - 75,455 अमरीकी डालर [60.07 लाख रुपये] - 120 स्क्रीन
- दूसरा दिन - 126,936 अमरीकी डालर [1.01 करोड़ रुपये] - 124 स्क्रीन
न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस
- पहला दिन - 9,006 यूएसडी [7.17 लाख रुपये] - 37 स्क्रीन
- दूसरा दिन - 21,647 अमरीकी डालर [17.23 लाख रुपये] - 42 स्क्रीन
