{"_id":"6314c9e6867eac6aac3dca05","slug":"liger-flopped-vijay-deverakonda-puri-jagannadh-jana-gana-mana-postponed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger: 'लाइगर' के फ्लॉप होने से बंद हुई विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन'? यहां जानें फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger: 'लाइगर' के फ्लॉप होने से बंद हुई विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन'? यहां जानें फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर लाइगर से फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। यह विजय की पहली पैन इंडिया फिल्म थी जिसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि कमजोर कहानी और संगीत की वजह से यह फिल्म लोगों पर अपना जादू चलाने में विफल रही।
Trending Videos
2 of 4
पुरी जगन्नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइगर के तुरंत बाद पुरी जगन्नाथ जग गण मन (जेजीएम) बनाने की तैयारी में थे लेकिन उनकी हालिया रिलीज की असफलता के बाद इस अपकमिंग प्रोजेक्ट पर फिलहाल के लिए ब्रेक लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुरी जगन्नाथ और विजय ने सौहार्दपूर्ण ढंग से निर्णय लिया कि भी जेजीएम की शूटिंग शुरू करने का अभी सही समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
पुरी जगन्नाथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दोनों के मुताबिक फिल्म बड़े बजट की मांग करती है और लाइगर के फ्लॉप होने के बाद वे इतनी जल्दी इतना जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने महसूस किया कि अभी इस तरह की फिल्म करने का सही समय नहीं है। हालांकि, फिल्म को बंद नहीं किया गया है बल्कि कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। बता दें कि लाइगर का फ्लॉप होना पुरी जगन्नाथ के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
4 of 4
पुरी जगन्नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से वह बॉलीवुड में अपने पांव जमाने की कोशिश में थे। इससे पहले भी वह दो बार ऐसी कोशिश कर चुके हैं लेकिन हर बार वह विफल रहे हैं। साल 2004 में वह तुषार कपूर के साथ फिल्म 'शर्त द चैलेंज' बना चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके अलावा वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुके हैं। साल 2011 में रिलीज हुई 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' का निर्देशन उन्होंने ही किया था। हालांकि यह फिल्म भी लोगों को लुभाने में कामयाब नहीं रही और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।