{"_id":"6314c230a8e4216e455fefec","slug":"urvashi-rautela-once-again-attends-asia-cup-2022-india-pakistan-match-video-going-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela: ऋषभ पंत से कोल्ड वॉर के बीच भारत-पाक का मैच देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi Rautela: ऋषभ पंत से कोल्ड वॉर के बीच भारत-पाक का मैच देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, वीडियो हो रहा वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेली
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री कभी अपने लुक्स तो कभी अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों उर्वशी भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ सोशल मीडिया पर भिड़ने का बाद लाइमलाइट में आई थीं। वहीं, आज वह भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे एशिया कप के तीसरे मुकाबले को देखने पहुंच गई हैं।
Trending Videos
2 of 4
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Instagram
उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान स्टेडियम में खड़े होकर ब्लू ड्रेस में पोज देती हुई नजर रही हैं। उर्वशी के इस अंदाज को फैंस भी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो ज्यादातर फैंस हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
उर्वशी रौतेला 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए दूसरे मुकाबले में पहुंची थीं और ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थी। ट्रोल्स ने उर्वशी के एक इंस्टाग्राम पर दिए गए एक पुराने बयान को लेकर आड़े हाथ ले लिया था। दरअसल, उर्वशी से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि वह क्रिकेट नहीं देखती और किसी क्रिकेटर को भी नहीं पहचानती।
4 of 4
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्वशी रौतेला को कथित रूप से ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड कहा जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने कहा था कि मिस्टर आरपी ने उनका होटल की लॉबी में 10 घंटे इंतजार किया था। इसके बाद ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर अपना पीछा छोड़ने की बात कही थी, तो उर्वशी ने भी बिना नाम लिए छोटो भैया को बैट-बॉल खेलने की सलाह दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।