सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने 'भूल भुलैया 2' की सफलता पर कह दी बड़ी बात, बोलीं- इस फिल्म ने इंडस्ट्री को...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Sep 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Satya prem ki Katha Actress Kiara Advani on Success of Bhool Bhulaiyaa 2 said film has given Industry hope
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' और 'जुग-जुग जीयो' की सफलता से काफी खुश हैं। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' उस समय बॉक्स ऑफिस पर सफल  रही थी जब कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने अपनी फिल्म की सफलता के बारे में बात की है।

Trending Videos
Satya prem ki Katha Actress Kiara Advani on Success of Bhool Bhulaiyaa 2 said film has given Industry hope
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता पूरी टीम के लिए काफी शानदार थी। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस प्रोजेक्ट पर उन्होंने महामारी के दौरान तीन साल तक काम किया। भूल भुलैया 2 के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा कि एक पारिवारिक कॉमेडी का हिस्सा बनना अविश्वसनीय था जिसमें हॉरर का एक एलिमेंट था। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म ने दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में वापस लाया और इसने इंडस्ट्री को एक उम्मीद दी है। बता दें कि कार्तिक और कियारा 'सत्य प्रेम की कथा' नाम एक और प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Satya prem ki Katha Actress Kiara Advani on Success of Bhool Bhulaiyaa 2 said film has given Industry hope
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : insta

उन्होंने शनिवार को फिल्म की शूटिंग शुरू की। फिल्म का निर्देशन समीर विधवान कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। इसकी घोषणा के बाद से ही फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसे 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में उतरने की तैयारी चल रही है। हाल ही में कार्तिक ने फिल्म के सेट से दोनों की एक तस्वीर साझा की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'सत्तु और कथा।' लव स्टोरी आज से शुरू।

Satya prem ki Katha Actress Kiara Advani on Success of Bhool Bhulaiyaa 2 said film has given Industry hope
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि कार्तिक और कियारा की जोड़ी को फिल्म 'भूल भुलैया 2' में खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 180 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। कार्तिक की ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed