फिल्म निर्माता मधु मंटेना इन दिनों रोज सुर्खियां बना रहे हैं। अपनी पत्नी मसाबा गुप्ता से अलग होने के बाद मधु ने अपने साथी फिल्मकारों अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवाने से भी मुक्ति पा ली है। फिल्म कंपनी फैंटम फिल्म्स के अब रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ वह आधे पार्टनर हैं और ताजा खबर उनको लेकर ये है कि वह अब दीपिका पादुकोण को सीता बनाने जा रहे हैं। हालांकि साल भर पहले तक उनकी तैयारी दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म ‘द्रौपदी’ बनाने की थी।
अनुराग और विकास को बाहर कर मधु अब दीपिका को बनाएंगे सीता, फैंटम फिल्म्स में फिर जान फूंकने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधु मंटेना को तमाम पाठक शायद न तो शक्ल से और न ही नाम से जानते होंगे। मधु ने अपना करियर फिल्म कंपनी फैक्ट्री से शुरू किया। वही निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा वाली। मधु का पूरा नाम मधु मंटेना वर्मा है। रामगोपाल वर्मा के वह चचेरे भाई हैं। दक्षिण में लंबे समय तक काम करने के बाद मधु ने हिंदी फिल्मों में फिल्म ‘गजनी’ से एंट्री मारी और फिर अनुराग, विकास और विक्रमादित्य के साथ मिलकर फैंटम फिल्म्स बनाई। इसमें आधे की हिस्सेदार फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट रही और आधा हिस्सा रहा इन चारों के नाम लेकिन, अपने तीनों साथियों के हिस्से भी मधु ने खरीद लिए हैं। इस हिसाब से यह कंपनी अब मधु मंटेना और रिलायंस एंटरटेनमेंट की है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट की दो बड़ी फिल्में ‘83’ और ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज अटकी हुई है। इसके चक्कर में रिलायंस का पैसा भी काफी फंसा हुआ है। मधु मंटेना के नाम से शुक्रवार को बाजार में सुरसुरी छोड़ी गई कि वह फिल्म 'रामायण' बनाने जा रहे हैं और वह भी 3डी में। फिल्म के निर्देशक के लिए नितेश तिवारी का नाम सामने आया है। आमिर खान की 'दंगल' और सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' वाले नितेश की रामायण की चर्चा जमाने से होती रही है, काम इस पर अब आगे बढ़ता दिख रहा है।
गौरतलब कि फिल्म ‘तानाजी’ के निर्देशक ओम राउत भी त्रेता युग की कहानी ‘आदिपुरुष’ बना रहे हैं। इस फिल्म में राम, रावण, सीता सब की कास्टिंग हो चुकी है। फिल्म के लेखक बताते हैं कि फिल्म का रावण आठ फिट का होगा। रावण का रोल कर रहे सैफ अली खान कह चुके हैं कि ये रावण का अनदेखा रुप होगा। फिल्म के निर्देशक इसके किरदारों को मोशन कैप्चर तकनीक के सहारे क्रिएट करने के फेर में हैं। फिल्म में सीता के किरदार के लिए तमाम बड़ी हीरोइनों के नाम सामने आने के बाद ओम ने कृति सैनन के नाम पर समझौता किया है।
उधर, मधु मंटेना अब दीपिका को अपनी पहले से घोषित फिल्म ‘द्रौपदी’ रोककर सीता बनाने की जुगत में हैं। बाकी कलाकारों को लेकर भी बातचीत चल रही बताई जाती है। भगवान श्री राम के अवतार में अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम भी चर्चा में हैं। वैसे, दीपिका और ऋतिक को लेकर एक फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने भी हाल ही में घोषित की है।