फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कीर्ति सुरेश और महेश बाबू के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, दिग्गज स्टार्स भी रह गए पीछे

Thu, 17 Dec 2020 02:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 17 Dec 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu and Keerthy Suresh tops the list of most tweeted South Indian Superstar of 2020
Mahesh Babu and Keerthy Suresh - फोटो : इंस्टाग्राम

दक्षिण भारत सिनेमा के स्टार्स खूबसूरती और प्रतिभा के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन स्टार्स की फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है। सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी इन सितारों के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। हाल ही में ट्विटर इंडिया की ओर से दक्षिण भारतीय एक्टर्स और एक्ट्रेसेज की एक लिस्ट जारी की गई है जिनके बारे में साल 2020 में सबसे ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है।इस लिस्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश और महेश बाबू टॉप पर आए हैं। कीर्ति सुरेश और महेश बाबू साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा मशहूर स्टार हैं जिनके बारे सबसे ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है।

Mahesh Babu and Keerthy Suresh tops the list of most tweeted South Indian Superstar of 2020
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram

कीर्ति और महेश के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
 
इस लिस्ट में साउथ के और भी दूसरे बड़े कलाकारों के नाम शामिल है। कीर्ति और महेश के बाद इस लिस्ट में सामंथा, काजल, तापसी पन्नू, विजय पवन कल्याण, जूनियर एनटीआर, राम चरन के नाम भी शामिल है। बता दें कि हर साल ट्विटर इंडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट्स पर होने वाले कई ट्रेंड को देखते हुए ऐसी ही एक लिस्ट तैयार करता है। इस साल की लिस्ट में पहले स्थान पर महेश बाबू और कीर्ति सुरेश ने अपना कब्जा जमाया है।

Mahesh Babu and Keerthy Suresh tops the list of most tweeted South Indian Superstar of 2020
महेश बाबू - फोटो : ट्विटर

टॉप 10 साउथ इंडियन एक्टर्स की लिस्ट

ट्विटर इंडिया ने दो ग्राफ शेयर किए हैं जिसमें टॉप 10 मेल साउथ इंडियन सुपरस्टार और टॉप 10 फीमेल साउथ इंडियन सुपरस्टार के नाम शामिल हैं जिन्हें ट्विटर पर फैंस का भरपूर प्यार मिला है। टॉप 10 एक्टर्स के लिस्ट की बात करें तो इसमें महेश बाबू पहले स्थान पर हैं। उसके बाद पॉवर स्टार पवन कल्याण दूसरे स्थान पर हैं और तीसरे नंबर पर हैं विजय। इसके बाद जूनियर एनटीआर और सुर्या चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। साउथ के स्टाइलिश स्टार माने जाने वाले अल्लू अर्जुन इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं और उनके बाद राम चरण, धनुष, मोहनलाल और चिरंजीवी टॉप 10 में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu and Keerthy Suresh tops the list of most tweeted South Indian Superstar of 2020
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram

टॉप 10 साउथ इंडियन एक्ट्रेसेज की लिस्ट
 
दूसरी तरफ इस लिस्ट की टॉप 10 एक्ट्रेस की बात करें तो पहले नंबर पर कीर्ति सुरेश का नाम है जिन्हें सबसे ज्यादा ट्वीट किया गया। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर काजल अग्रवाल और सामंथा अक्कीनेकी का नाम शामिल है। वहीं चौथे और पांचवे नंबर पर रश्मिका और पूजा हेगड़े हैं। साउथ के साथ- साथ बॉलीवुड में भी अपने हुनर का दम दिखाने वाली तापसी पन्नू इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं। उनके बाद तमन्ना, रकुल प्रीत, श्रुति हसन और तृषा टॉप 10 में शामिल हैं।

विज्ञापन
Mahesh Babu and Keerthy Suresh tops the list of most tweeted South Indian Superstar of 2020
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram

सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में टॉप 1 में आने वाले कीर्ति सुरेश और महेश बाबू जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ दिख सकते हैं। दोनो ही स्टार पहली बार फिल्म सरकारु वारी पाटा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन परशुराम पेटला करेंगे जिन्होंने सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम का निर्देशन किया था। फैंस के लिए इन दोनों सुपरस्टारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed