कंगना रनौत ने मंगलवार को अपनी बिग बजट फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर दमदार है। कंगना रनौत ने अपने अवतार से ही मीडिया को प्रभावित कर दिया था और ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही उन्होंने महफिल ही लूट ली है। फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को रानी लक्ष्मी बाई के शुरुआती दिनों से लेकर अंग्रेजों से लोहा लेने तक की कहानी दिखाई गई है।कभी कंगना एक ममतामयी मां के रूप में नजर आ रही हैं, तो कभी वही दुश्मनों से लोहा लेते हुए तलवारबाजी करती दिख रही हैं। फिल्म के डायलॉग्स भी दमदार है।
'हम लड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां आजादी का उत्सव मनाये', पढ़िए 'मणिकर्णिका' के 5 दमदार डायलॉग्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 18 Dec 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन