फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनीष मल्होत्रा ने अपनी मां की जयंती पर किया उन्हें याद, अनदेखी तस्वीरें की साझा; लिखा-‘हर पल आपकी याद आती है’

Thu, 16 Jul 2026 04:03 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 16 Jul 2026 04:03 PM IST
सार

Manish Malhotra Mother Birth Anniversary: मनीष मल्होत्रा ने अपनी दिवंगत मां को उनके 95वें जन्मदिन पर याद किया। मनीष ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की कई पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन
Manish Malhotra shares rare childhood memory of his mother on her birth anniversary
मां के साथ मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी दिवंगत मां की जयंती पर एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की और परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं।

Manish Malhotra shares rare childhood memory of his mother on her birth anniversary
मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

मनीष का भावुक पोस्ट
इन तस्वीरों के साथ मनीष ने कैप्शन में लिखा, 'प्यारी मां, आपको जन्मदिन मुबारक हो। आज आपका 95वां जन्मदिन होता। हमें हर पल आपकी याद आती है और पूरा परिवार आज भी आपके बारे में ही बातें करता है।'
 

Manish Malhotra shares rare childhood memory of his mother on her birth anniversary
मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में दिखीं खूबसूरत यादें
एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर में मनीष बचपन में अपनी मां के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर एक सेल्फी है, जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मां की कुछ तस्वीरों के अलावा पारिवारिक तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Malhotra shares rare childhood memory of his mother on her birth anniversary
मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

कब हुआ था मनीष की मां का निधन
मनीष मल्होत्रा की मां का निधन इसी साल 19 मार्च 2026 को हुआ था। मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।

पिछले साल मनीष ने अपनी मां के जन्मदिन पर घर पर एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे रेखा, करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर और पुनीत मल्होत्रा शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Manish Malhotra shares rare childhood memory of his mother on her birth anniversary
मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

करियर में मां का साथ
मनीष ने मदर्स डे पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा थीं। जब वह छोटे थे, तब से ही उनकी मां ने कपड़ों और फिल्मों के प्रति उनके लगाव को समझा और हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।


यह भी पढें: सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले सलमान खान ने कही थी यह बात, बोले- 'ब्रेकअप के बाद दोनों मेरे पास ही आकर...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed