फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 किरदारों ने मनोज बाजपेयी को पहुंचाया पद्म सम्मान तक, अब बनी 'एवेंजर्स के थोर' के साथ जोड़ी

Tue, 23 Apr 2019 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Apr 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee birthday special here his 10 popular characters
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo

क्या आपको पता है कि पद्मश्री से सम्मानित मनोज बाजपेयी जल्द ही एक फिल्म में एवेंजर्स सीरीज के थोर यानी क्रिम्स हेम्सवर्थ के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं और क्या ये भी कि मनोज बाजपेयी की ये फिल्म उन्हीं जो रूसो ने लिखी है जो एवेंजर्स सीरीज की हिट फिल्मों के निर्देशन के लिए लिए जाने जाते हैं। ये फिल्म है ढाका और इसमें मनोज बाजपेयी का दमदार किरदार है। मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उन 10 दूसरे दमदार किरदारों के बारे में जिन्होंने मनोज बाजपेयी को हिंदी सिनेमा में एक अलग मुकाम तक पहुंचाया।

Manoj Bajpayee birthday special here his 10 popular characters
Satya - फोटो : social media

सत्या (1998)
किरदार - भीकू म्हात्रे 

राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म को सौरभ शुक्ला और अनुराग कश्यप ने लिखा, जिसमें जे डी चक्रवर्ती, उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी, सौरभ शुक्ला और शेफाली शाह अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में भारतीय अंडरवर्ल्ड की दुनिया को दर्शाया है। वैसे तो इस फिल्म से पहले ही मनोज बाजपेयी सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ चुके थे। लेकिन इस किरदार ने उन्हें अपनी पहचान बनाने में बहुत मदद की। इस किरदार की उतनी ही सराहना हुई जितनी इस फिल्म की हुई। मनोज बाजपेयी ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जैसे कई अवार्ड अपने नाम किए। 

Manoj Bajpayee birthday special here his 10 popular characters
shool - फोटो : file photo

शूल (1999) 
किरदार- समर प्रताप सिंह 

बेस्ट कॉप फिल्म का खिताब जीत चुकी इस फिल्म में मनोज इंस्पेक्टर समर प्रताप सिंह के किरदार में नजर आए। बिहार में राजनीति से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों की कहानी पर आधारित यह फिल्म राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म का गाना हम आएं हैं यूपी बिहार लूटने चार्टबस्टर गाना साबित हुआ। मनोज ने फिल्म शूल में अपने उम्दा कला प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड व बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड में नामांकन भी पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee birthday special here his 10 popular characters
aks - फोटो : file photo

अक्स (2001)
किरदार - राघवन घाटगे

2001 में आई इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की, पर मनोज बाजपेयी की एक्टिंग को काफी सराहना मिली। मनोज बाजपेयी के करियर का यह वो मुकाम था, जहां उन्होंने पहली बार अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के सामने विलेन का किरदार निभाया। उन्हें बेस्ट नेगेटिव रोल फिल्मफेयर अवॉर्ड का नामांकन भी मिला। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee birthday special here his 10 popular characters
1971 film - फोटो : file photo

1971(2007) 
किरदार - मेजर सूरज सिंह 

2007 में आई यह फिल्म भारत और पाकिस्तान में हुए युद्ध के बाद पकड़े गए भारतीय सिपाही की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ रवि किशन, पीयूष मिश्रा व दीपक डोबरियाल भी नजर आए। इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब हासिल किया। फिल्म में मनोज बाजपेयी भारतीय सेना के मेजर के किरदार में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed