फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल, सलमान सहित इन स्टार्स ने लिखी फिल्में, एक ने तो अमिताभ को बना दिया शहंशाह

Tue, 23 Apr 2019 12:45 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 23 Apr 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
these bollywood actors write film story
Salman, Amitabh, Sunny - फोटो : social media

बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड स्टार्स की कमी नहीं है। कई एक्टर्स एक्टिंग के साथ-साथ और काम भी करते हैं। कुछ सितारों का तो खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है तो वहीं कई निर्देशन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। कुछ फिल्म स्टार्स तो अच्छा गाना भी गाते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर भी हैं जिन्होंने फिल्में भी लिखी और इनमें से कुछ को दर्शकों ने खूब पसंद किया, आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में...

these bollywood actors write film story
Mukkabaaz

बॉलीवुड के यंग टैलेंट विनीत कुमार सिंह कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। मुक्काबाज के लिए विनीत की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म में उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया। हाल ही उन्होंने इस फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड जीता। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म की कहानी खुद विनीत कुमार ने लिखी है।

these bollywood actors write film story
sunny deol

सनी देओल ने बॉलीवुड में कई बड़ी हिट फिल्में दीं। अस्सी और नब्बे में तो उनका बोलबाला था। घायल फिल्म ने सनी को इंडस्ट्री में खूब शोहरत दिलाई। इसी फिल्म के रीमेक घायल वंस अगेन की कहानी खुद सनी ने लिखी है। साथ ही इस फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ने ही किया। इन दिनों वो अपने बेटे करण को फिल्म पल पल दिल के पास से लॉन्च कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन खुद सनी ही कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood actors write film story
salman khan

दबंग स्टार सलमान खान तो बॉलीवुड पर राज करते हैं। अच्छे एक्टर होने के साथ सलमान एक अच्छे चित्रकार भी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान ने फिल्मों में लेखन भी किया है। साल 1990 की सुपरहिट फिल्म बागी द रिबेल ऑफ लव की कहानी सलमान खान ने लिखी है। वहीं अपनी फिल्म वीर की कहानी भी उन्होंने ही लिखी।

विज्ञापन
these bollywood actors write film story
kalki koechlin

कल्कि केकलां भारतीय सिनेमा का शानदार एक्ट्रेस में एक हैं। वो जो भी किरदार निभाती हैं वो मशहूर हो जाता है। कल्कि एक अच्छे एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी लेखक भी हैं। कल्कि ने द गर्ल इन यलो बूट फिल्म की कहानी लिखी है। इस फिल्म में कल्कि के अभिनय की खूब तारीफ हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed