फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी की बहू थीं मीना कुमारी, निकाह के बाद यहां आईं पर बस न पाईं, बेवफाई ने बना दिया शराबी

Wed, 01 Aug 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
meena kumari husband kamal Amrohi Amroha connection
मीना कुमारी
अमरोहा की बहू और हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा माहजबीं यानी मीना कुमारी का आज जन्मदिन है। अमरोहा की बहू इसलिए क्योंकि मीना कुमारी के शौहर कमाल अमरोही का ताल्लुक उत्तरप्रदेश के अमरोहा से था। उत्तरप्रदेश के अमरोहा से आने वाले कमाल अमरोही ने फिल्मों की कहानी लिखी, गाने लिखे और फिल्में डायरेक्ट भी कीं। इन सब के अलावा कमाल साहब अगर किसी बात को लेकर चर्चा में रहे तो वो थी उनकी निजी जिंदगी।


 
meena kumari husband kamal Amrohi Amroha connection
मीना कुमारी
कमाल अमरोही ने बेहद चुनिंदा फ़िल्मों के लिए काम किया लेकिन जो भी काम किया पूरी तबीयत और जुनून के साथ किया। निजी जिंदगी में अपने लव अफेयर को लेकर कमाल साहब छाए रहे। अपने जमाने की बेहतरीन और बता की खूबसूरत अदाकारा मीना कुमारी के साथ उनकी मोहब्ब्त, फिर शादी और फिर जुदाई की खबरों ने सुर्खियां बंटोरी। 
 
meena kumari husband kamal Amrohi Amroha connection
कमाल अमरोही
कमाल साहब और मीना कुमारी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प थी। कमाल मीना कुमारी को जिस फिल्म के लिए साइन किया, वह तो कभी नहीं बन पाई। कमाल मीना के साथ कुछ मुलाकातों के बाद ही उन्हें दिल दे बैठे थे वह मीना से शादी करना चाहते थे लेकिन पहले से ही शादीशुदा होने की वजह से कमाल ने मीना से चोरीछुपे निकाह किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
meena kumari husband kamal Amrohi Amroha connection
कमाल अमरोही
मीना कमाल अमरोही की पत्नी बनकर अमरोहा आईं भी मगर पति के घर नहीं गईं। कमाल अमरोही से शादी के पांच साल बाद 1958 में मीरा अमरोहा आई थीं लेकिन दूर से ही अपने ससुराल का दीदार किया और दरगाह पर चादर चढ़ाकर वापस लौट गईं। 
विज्ञापन
meena kumari husband kamal Amrohi Amroha connection
मीना कुमारी
कमाल अमरोही और मीना कुमारी भले ही पति और पत्नी के रूप में एक दूसरे से अलग रहे हों, लेकिन अभिनेत्री के तौर पर वो हमेशा कमाल अमरोही की फिल्मों में काम करने के लिए उपलब्ध थीं। यही वजह है कि अमरोही से 5 सालों तक अलग रहने के बावजूद उन्होंने उनकी फिल्म 'पाकीजा' की शूटिंग पूरी करने का फैसला किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed