{"_id":"597d68014f1c1bf8358b47aa","slug":"mohammed-rafi-death-anniversery-special-story-and-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर रफी ने दुनिया से क्यों छिपाया था अपनी पहली शादी का राज?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर रफी ने दुनिया से क्यों छिपाया था अपनी पहली शादी का राज?
Mon, 31 Jul 2017 08:03 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
मोहम्मद रफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह गांव में 24 दिसंबर 1924 को एक मुस्लिम परिवार में संगीत के सरताज मोहम्मद रफी ने जन्म लिया था। रफी को बचपन में एक फकीर ने अपने गीतों के साथ मोहित किया था। संगीत के प्रति उनको प्यार शायद तभी से हुआ था और उन्होंने गायक बनने की ठान ली थी। उनके गीतों के चर्चे तो बहुत हुए हैं लेकिन आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर जानते हैं उनके कुछ अनजान पलों के बारे में-
2 of 8
गायकी के सरताज
लोगों का कहना है कि रफी के बड़े भाई की एक नाई की दुकान थी। रफी का काफी वक्त वहीं पर गुजरता था। रफी जब 7 साल के थे तो वो अपने बड़े भाई की दुकान से होकर गुजरने वाले एक फकीर के पीछे लग जाते थे जो दुकान के सामने से जाता था। उसकी आवाज रफी को पसंद आई थी और रफी उसकी नकल करने लगे थे। नाई की दुकान पर आने वाले लोगों को भी रफी की आवाज अच्छी लगने ली।
3 of 8
रफी
एक दिन रफी गाना उस फकीर ने भी सुना। गाने के प्रति रफी की भावना को देखकर फकीर बहुत खुश हुआ और उसने रफी को आशीर्वाद दिया कि बेटा एक दिन तू बहुत बड़ा गायक बनेगा और ये आशीर्वाद एक दिन सच हो गया। आज लगभग सभी लोग रफी के गाने के दीवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मोहम्मद रफी
अगर रफी की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने दो शादियां की थीं। उन्होंने अपनी पहली शादी की बात सबसे छिपाकर रखी थी। इस शादी के बारे में बस उनके घरवाले जानते थे।
विज्ञापन
5 of 8
रफी
- फोटो : SELF
यह बात शायद कभी किसी को पता भी नहीं चलती अगर रफी की बहू यास्मीन खालिद रफी की किताब बाजार में ना लातीं। यास्मीन की प्रकाशित किताब 'मोहम्मद रफी मेरे अब्बा..एक संस्मरण' में उनकी पहली शादी की बात का जिक्र किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।