फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागा-सामंथा तलाक: अभिनेत्री ने एलिमनी के 200 करोड़ रुपये लेने से किया इनकार, बताई वजह

Sun, 03 Oct 2021 10:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Oct 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Naga-Samantha divorce: Actress refuses to accept alimony Rs 200 crore explains reason
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

अपने रिश्ते को लेकर जारी तमाम अटकलों के बीच आखिरकार सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला कर लिया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने जाने इस कपल ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 50 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, अभिनेत्री ने कथित तौर पर एलिमनी लेने से इनकार कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा को पहले ₹200 करोड़ से अधिक की पेशकश की गई थी, लेकिन वह अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए एक रुपये भी नहीं चाहती थीं।

बताया जा रहा है कि, 'अपने तलाक के कारण सामंथा काफी हद तक टूट चुकी है और परेशान हैं, उन्हें इस शादी से सिर्फ प्यार और साथ की जरूरत थी। लेकिन अब जब यह सब खत्म हो गया है, तो उन्हें इससे कुछ और नहीं चाहिए।' बता दें कि अभिनेत्री सामंथा ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने तलाक के बारे में जानकारी दी। 

Naga-Samantha divorce: Actress refuses to accept alimony Rs 200 crore explains reason
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा ने लिखा- हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

Naga-Samantha divorce: Actress refuses to accept alimony Rs 200 crore explains reason
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

आगे पोस्ट में सामंथा लिखती हैं, 'हम अपने फैंस, शुभचितंकों और मीडिया से इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट की उम्मीद करते हैं। हमारी निजता का सम्मान होना चाहिए, ताकि हम लोग अपनी जिंदगी जी सकें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga-Samantha divorce: Actress refuses to accept alimony Rs 200 crore explains reason
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

नागा-सामंथा की लव स्टोरी साल 2010 में आई फिल्म 'ये माया चेसावे' में एक साथ काम करने के बाद शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने चार साल पहले जनवरी, साल 2010 में सगाई कर ली थी। इसके बाद दोनों ने 7 अक्टूबर, 2017 को गोवा में सात फेर लिए।

विज्ञापन
Naga-Samantha divorce: Actress refuses to accept alimony Rs 200 crore explains reason
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन किसी ने भी इस पर खुल कर बात नहीं की थी। लेकिन, अब दोनों के तलाक की खबर से सबकुछ साफ हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा और नागा चैतन्य की शादी में दरार की वजह एक्ट्रेस का करियर के प्रति प्यार है। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में बोल्ड सीन्स फिल्मा रही हैं, जो कि उनके ससुर नागार्जुन को पसंद नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed