सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'ठाकरे' के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे नवाजुद्दीन, रिलीज पर फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 25 Jan 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui and amrita rao was not the first choice for film thackeray
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media

शुक्रवार को बाला साहेब ठाकरे की जिंदगी पर बनी फिल्म 'ठाकरे' रिलीज हो गई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बाला साहेब का रोल निभा रहे हैं। वहीं अमृता अरोड़ा फिल्म में बाला साहेब की पत्नी के किरदार में हैं। 'ठाकरे' में नवाज की एक्टिंग को लेकर उनकी तारीफ हो रही है। अपने इस लुक में वह हूबहू बाल ठाकरे की तरह नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नवाज और अमृता नहीं थे?

Trending Videos
nawazuddin siddiqui and amrita rao was not the first choice for film thackeray
irfan khan

'ठाकरे' में लीड रोल के लिए नवाज मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे और इस बात खुलासा फिल्म रिलीज होने के बाद हुआ है। कास्टिंग डायरेक्टर रोहन मापुसकर ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा- 'मेकर्स लीड रोल के लिए इरफान खान को लेना चाहते थे, लेकिन चीजें उस तरह से नहीं हो पाईं। डायरेक्टर अभिजीत पानसे, संजय राउत और मैं सोच विचार कर रहे थे, हमारे दिमाग में इरफान थे, लेकिन उन दिनों वह किसी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी थे। इरफान 2-3 महीने बाद फिल्म पर ध्यान दे सकते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui and amrita rao was not the first choice for film thackeray
Amrita Rao

नवाज की एंट्री पर रोहन ने कहा- 'कई पंडालों में बाला साहेब कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठते थे, तब हमने सोचा कि उन सीन्स नवाजुद्दीन, इरफान से ज्यादा बेहतर रहेंगे।' वहीं अमृता राव की जगह मेकर्स मंटो एक्ट्रेस रशिका दुग्गल को कास्ट करना चाहते थे।

nawazuddin siddiqui and amrita rao was not the first choice for film thackeray
ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों का स्वागत महाराष्ट्र के परंपरागत रीति रिवाजों के साथ किया गया। तमाम दर्शक यहां मराठा पगड़ी पहने दिखे। दर्शकों के स्वागत के लिए ढोल और तुरही का इंतजाम किया गया था। 
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui and amrita rao was not the first choice for film thackeray
Thackeray - फोटो : social media

इससे पहले फिल्म 'ठाकरे' को सुबह 4 बजे देखने मुंबई के एक सिनेमाघरों में पहुंचे लोग वहां खुद 'बाल ठाकरे' को देख चौंक गए। सिनेमाघरों की एक बड़ी चेन ने मुंबई में ठाकरे फिल्म को लेकर सिनेथॉन रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed