फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद हिट फिल्में देकर भी सलमान-शाहरुख से आगे निकले नवाजुद्दीन, सबूत भी देख लीजिए

Fri, 13 Apr 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui film Manto will seen in Cannes Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है। नवाजुद्दीन का यह तोहफा उनके फिल्मी करियर के लिए बेहद खास है। उनकी फिल्म को 'कान फिल्म महोत्सव' के लिए चुना गया है। उनकी इस फिल्म की नाम ‘मंटो’ है। ‘मंटो’ में उनका किरदार काफी अलग और चर्चित है। 
Nawazuddin Siddiqui film Manto will seen in Cannes Film Festival
फिल्म ‘मंटो’ का निर्देशन जानी-मानी निर्देशक नंदिता दास ने किया है। साल 2008 के बाद नंदिता की यह दूसरी फिल्म है। उन्होंने 2008 में फिल्म ‘फिराक’ का निर्देशन किया था। ‘मंटो’ का चयन 'कान फिल्म महोत्सव' के ‘अन सर्टन रिगार्ड’ में हुआ है। इसका मतलब है कि महोत्सव में फिल्म की एक विशेष झलक दिखाई जाएगी। इस बात की जानकारी नंदिता ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा- “हम कान फिल्म महोत्सव में! मंटो का चयन इसके आधिकारिक वर्ग-अन सर्टन रिगार्ड्स में किया गया है। यह खबर इस फिल्म के सभी सदस्यों को रोमांचित कर देने वाली है।” 
 

 
Nawazuddin Siddiqui film Manto will seen in Cannes Film Festival
इतना ही नहीं इस बात की जानकारी फ्रेंच फिल्म महोत्सव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी दी है। बात करें फिल्म की तो यह फिल्म जाने-माने लेखक अफसाना निगार सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंटो का किरदार निभाया है। नवाजुद्दीन ने भी अपने फैंस के बीच इस खुशी का साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui film Manto will seen in Cannes Film Festival
नवाजुद्दीन ने ट्वीट किया- ''और यह संभव है कि सआदत हसन मर जाए और मंटो जिंदा रहे, इसकी सूचना देते हुए खुशी हो रही है कि मंटो का चयन कान फिल्म महोत्सव, 2018 के ‘अन सर्टन रिगार्ड सेक्शन’ में हुआ है।'' यह खबर जानने के बाद नवाजुद्दीन के फैंस के बीच एक्सइटमेंट बढ़ गई है। 

 
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui film Manto will seen in Cannes Film Festival
आपको बता दें कि फिल्म ‘मंटो’ सआदत हसन मंटो के साल 1946 से 1950 तक के जीवन पर केंद्रित है। मंटो का जन्म 11 मई, 1912 को हुआ था। विभाजन के बाद वह पाकिस्तान चले गए थे। उन्होंने अपने जीवन में कई शानदार रचनाएं की। मंटो का निधन 55 साल की उम्र में 18 जनवरी 1955 को हुआ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed