{"_id":"604f60bd1836d4100a474073","slug":"ncb-challenges-rhea-chakraborty-bail-granted-by-bombay-high-court-in-sc-know-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी ने उठाया कदम, फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी ने उठाया कदम, फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रहे एनसीबी ने अब रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सुशांत सिंह की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में मिली जमानत के खिलाफ एनसीबी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस में रिया चक्रवर्ती को जमानत दी थी जिसके खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। इस पर गुरुवार यानी 18 मार्च को सुनवाई होगी। ऐसे मे अब रिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से ड्रग्स मामले के सामने आने पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिया को भयखला जेल में बंद किया गया था। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के अचानक बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा लेने के बाद काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू हुई थी। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों से पूछताछ की गई थी।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
5 मार्च को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें रिया और उनके भाई शौविक समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया था। चार्जशीट में एनसीबी ने कहा था कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को अपने घर पर मादक पदार्थ का सेवन करने की अनुमति दी और इसे खरीदने के लिए उन्हें रुपए भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Bombaytimes Instagram
वहीं दूसरी तरफ रिया के चार्जशीट में नाम आने पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। मानशिंदे के मुताबिक, NCB की पूरी कोशिश रिया चक्रवर्ती को फंसाने की है। ऊपर से नीचे तक पूरी NCB बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल को उजागर करने में लगी हुई है। मानशिंदे ने कहा था कि जांच के दौरान जिन लोगों से पूछताछ की गई उनके खिलाफ शायद ही कोई सबूत मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म चेहरे का पोस्टर और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रिया के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इससे आने वाले समय में रिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पहले ही इस केस के चलते रिया के फिल्मी करियर पर गहरा प्रभाव पड़ा है। फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से रिया को हटा दिया गया। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की इस फिल्म में रिया ने भी शूटिंग की है। अब एनसीबी के इस कदम पर सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आता है ये आने वाले वक्त में पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।