ऋषि कपूर बीते काफी दिनों से यूएस में हैं। जहां पर उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद हैं। ऋषि को आखिर क्या हुआ है इस बात का तो अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इतना तो तय है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इन सबके बीच ऋषि लगातार अपने फैंस को सोशल मीडिया पर हर पल की अपडेट दे रहे हैं। वहीं अब उनकी पत्नी और वेटरन एक्ट्रेस नीत कूपर ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर आपको थोड़ा बुरा जरूर लग सकता है।
कैंसर की खबरों के बीच ऋषि पर दिखने लगा है खराब तबीयत का असर, पहली बार रणबीर के साथ ऐसे आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर और रणबीर कपूर एक साथ हैं हालांकि दोनों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब ऋषि और रणबीर न्यूयॉर्क में सैर पर निकले थे। इस लम्हे को नीतू कपूर ने कैद किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। नीतू ने लिखा - 'जब परदे के किरदार आपकी असल जिंदगी का हिस्सा बन जाएं।'
When roles are reversed #cycleoflife #gratitude #faith🙏❤️
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
दरअसल, इस तस्वीर में ऋषि कपूर रणबीर कपूर के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। इस तस्वीर में बाप-बेटे की बॉडिंग साफ नजर आ रही है। ऋषि कपूर अभी 66 साल के हैं और बढ़ती उम्र में रणबीर एक अच्छे बेटे की तरह अपने पापा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर गुरुवार को वापस आ गए हैं जबकि नीतू और ऋषि अभी यूएस में ही हैं। इससे पहले ऋषि कपूर ने हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो के साथ सेल्फी भी पोस्ट की थी।
Wow moment. Impromptu meeting with Robert De Nero on 65th and 3rd. He knew Ranbir coz he had met him and Anupam and said come over with Kher for a drink! Simplicity and super stardom. I realized I have been such a bloody brat. Cannot get over his demeanor. Thank you Bob ! pic.twitter.com/gzdhQDawBO
ऋषि कपूर से मिलने के लिए कई सारे एक्टर्स आए हैं। इसमें अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, जावेद अख्तर और आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आपको बता दें, ऋषि कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी थी। इसके बाद से कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा करने लगे कि उन्हें कैंसर हुआ है। जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है। हालांकि इन खबरों को सुनकर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर गुस्सा हुए और इस खबरों को मात्र अफवाह बताया।
रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। हमें भी नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को खुद भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट होने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे एडवांस स्टेज का कैंसर हुआ है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिजल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'