महिलाओं के पीरियड्स पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को पाकिस्तान में बैन किए जाने को लेकर लोग तरह तरह के बयान जारी कर रहे हैं। पत्रकार मेहर तरार के बाद अब न्यूज चैनल की एंकर रुबिका लियाकत ने ट्वीट कर पाकिस्तान पर तंज कसा है। रुबिका ने ट्वीट में लिखा है- 'हाफिज सईद चलेगा लेकिन पीरियड्स नहीं।'
पाकिस्तान में 'पैडमैन' बैन पर भड़कीं मुस्लिम एंकर, बोलीं- हाफिज सईद चलेगा पर पीरियड्स नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुबिका ने टीवी पैनलिस्ट सोनम डोगरा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए यह बात लिखी है। सोनम डोगरा ने ट्वीट में लिखा था- 'पाकिस्तान में पैडमैन बैन। सेंसर बोर्ड कहता है, फिल्म में पीरियड्स जैसी वर्जनाओं पर बात की गई है, जो कि हमारी परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है, इसलिए पाकिस्तान में यह रिलीज नहीं हो सकती है। मासिक धर्म संस्कृति के खिलाफ है? असल में, आतंकवाद को छोड़कर सब कुछ संस्कृति के खिलाफ है।'
रुबिका लियाकत के इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके समर्थन में कमेंट किए हैं तो कुछ ने इस बात पर असहमति जताई है। कुछ लोगों ने तो भद्दे कमेंट्स भी किए हैं।
एक यूजर ने लिखा है- 'हाफिज सईद चलेगा, हलाला भी चलेगा, 4 शादियां चलेंगी लेकिन पीरियड्स नहीं।' वहीं एक यूजर ने लिखा कि बच्चों का बलात्कार करना पाकिस्तान की परंपरा है। एक यूजर ने लिखा है- 'पाकिस्तान जैसा देश, जिनके हाथ खून से रंगे हुए हैं, वो आज पीरियड्स के खून से डर रहे हैं।'
Hafeez sayed chalega..Halala bhi chalega...4 shadhi bhi chalega...lekin periods nahi... The country like pakistan jinke haath khoon se sane hue hai wo aaj periods ke khoon ke darr rhe hai. Epic.