{"_id":"5ba8a8d0867a5501370efe2b","slug":"not-akshay-kumar-hollywood-actor-arnold-schwarzenegger-was-first-choice-for-2-0","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2.0 में अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, बल्कि हॉलीवुड का यह कलाकार बनने वाला था विलेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2.0 में अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, बल्कि हॉलीवुड का यह कलाकार बनने वाला था विलेन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 2.0 के टीजर को देखने के बाद इन दोनों कलाकार के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। इस बीच अक्षय कुमार के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Trending Videos
2 of 5
बता दें कि फिल्म 2.0 में रजनीकांत जहां एक हीरो की भूमिका में है तो वहीं अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार 2.0 के मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। जी हां यह बात अक्षय के फैंस को ही हैरान कर सकती है। लेकिन फिल्म 2.0 में विलेन के किरदार के लिए अक्षय कुमार की जगह एक हॉलीवुड हीरो को साइन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
खबरों की मानें तो 2.0 के मेकर्स ने अक्षय से पहले इस फिल्म में विलेन के किरदार के लिए हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर से संपर्क किया था। लेकिन अर्नोल्ड इस फिल्म को अपनी शर्तों पर बनाने की मांग कर रहे थे। इस वजह से 2.0 के मेकर्स और अर्नोल्ड के बीच हुआ समझौता जल्द ही रद्द हो गया। और मेकर्स ने इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को साइन कर लिया।
4 of 5
वहीं 2.0 के मेकर्स ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अक्षय कुमार से इस फिल्म को लिए बात की तो वह इसकी कहानी पढ़कर काफी उत्साहित हुए और उन्होंने 2.0 करने के लिए तुरंत हां कर दिया। मेकर्स ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हो रही परेशानियों के बीच काफी सहयोग भी दिया। जोकि हर कलाकार ऐसा नहीं कर करता है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि फिल्म 2.0 के एक्शन और VFX की काफी तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने अकेले इसके VFX पर ही करीब 540 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज किया जा चुका है। जल्द ही ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन एस.शंकर कर रहे हैं। फिल्म 2.0 अक्टूबर 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X