सब्सक्राइब करें

Oscar 2022: ऑस्कर में हुए विवाद के बाद स्मिथ और रॉक को मिला 114 करोड़ रुपये का ऑफर, यूट्यूबर ने की बॉक्सिंग मैच की पेशकश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 29 Mar 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
Oscars 2022: YouTuber Jake Paul Offers Money To Will Smith and Chris Rock For Boxing Match after Slap
Jake Paul, Will Smith & Chris Rock - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में किंग रिचर्ड ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। 94वें अकेडमी पुरस्कार में हुए इस चौंका देने वाले क्षण को दुनिया भर में लाखों दर्शकों द्वारा देखा गया। हर कोई हैरान था। कार्यक्रम में मौजूद कई मशहूर हस्तियां चिंताजनक दिखाई दे रहीं थीं।



यूं तो इस घटना के बाद सेरेमनी का लाइव प्रसारण कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। लेकिन इसका वीडियाे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसके बाद बॉक्सिंग फील्ड में सनसनी बनकर उभरे यूट्यूबर जेक पॉल ने दोनों स्टार्स के बीच मैच कराने का ऑफर दे डाला।

Trending Videos
Oscars 2022: YouTuber Jake Paul Offers Money To Will Smith and Chris Rock For Boxing Match after Slap
विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का - फोटो : twitter-Variety

विल स्मिथ बनाम क्रिस रॉक बॉक्सिंग मैच
इस घटना के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद 'द इंप्रैक्टिकल जोकर्स' के लिए लोकप्रिय अभिनेता साल वल्कानो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने फॉलोअर्स से यह अनुमान लगाने के लिए कहा कि जेक पॉल, स्मिथ और रॉक के बीच मैच के लिए कितने पैसे देंगे? अभिनेता ने लिखा, ''जेक पॉल एक बॉक्सिंग पीपीवी के लिए क्रिस रॉक और विल स्मिथ को कितना ऑफर करेंगे?''

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2022: YouTuber Jake Paul Offers Money To Will Smith and Chris Rock For Boxing Match after Slap
जेक पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

जेक पॉल ने किया ट्वीट
जिसके बाद 25 वर्षीय यूट्यूबर ने स्मिथ और रॉक दोनों को बॉक्सिंग मैच के लिए 114 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। उन्होंने अपने अंडरकार्ड पर मैच की तारीख का भी सुझाव दिया है। जेक पॉल लिखते हैं, ''मैं विल स्मिथ और क्रिस रॉक को 114-114 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हूं। लेट्स डू इट इन अगस्त मेरे अंडरकार्ड पर मिलते हैं।'' 

Oscars 2022: YouTuber Jake Paul Offers Money To Will Smith and Chris Rock For Boxing Match after Slap
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर 2022 में क्रिस रॉक और विल स्मिथ के बीच क्या हुआ था?
क्रिस रॉक ने 94वें अकादमी पुरस्कार को होस्ट करते वक्त जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन पर मजाक उड़ाया। रॉक का यह मजाक उनके पति विल स्मिथ को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने मंच पर जाकर रॉक को जोरदार थप्पड़ मार दिया। अपनी सीट पर वापस आकर स्मिथ ने चिल्लाया, ''मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से मत निकालना!'' क्षण भर बाद, 53 वर्षीय विल स्मिथ ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में अपना पहला ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त किया और अकादमी व उनके साथी नामांकित व्यक्तियों से माफ़ी मांगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed