{"_id":"5a5cab1c4f1c1b8d268b4855","slug":"padmaavat-makers-gave-advertisment-in-newspapers-and-some-changes-in-ghoomar-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घूमर गाने में अब नहीं दिखेगी दीपिका पादुकोण की कमर, मेकर्स ने अखबारों में दिए विज्ञापन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घूमर गाने में अब नहीं दिखेगी दीपिका पादुकोण की कमर, मेकर्स ने अखबारों में दिए विज्ञापन
Tue, 16 Jan 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमाम विवाद झेल चुकी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने पद्मावत का नया पोस्टर रिलीज करके आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं मेकर्स ने अखबारों के पहले पन्ने पर विज्ञापन देकर ये ऐलान भी किया है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस नहीं है।
2 of 4
padmaavat
मेकर्स ने यह साफ किया है कि यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर प्रत्येक भारतीय को फक्र होगा। आपको बता दें कि पद्मावत वो पहली भारतीय फिल्म होगी जिसे दुनियाभर में आईमैक्स 3डी रिलीज मिलेगी। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म शूटिंग के वक्त से ही विवादों में रही है।
3 of 4
सेंसर बोर्ड ने पद्मावत फिल्म में 5 बड़े बदलाव किए गए हैं। उसमे से जो सबसे बड़ा बदलाव है वह फिल्म से रिलीज हुए एक मात्र गाने घूमर में किया गया है। गाने में अब आपको दीपिका की कमर नहीं दिखने वाली है। विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म के निर्देशक भंसाली को आदेश दिया है कि वे कुछ भी करे लेकिन घूमर गाने में दीपिका की कमर नहीं दिखनी चाहिए। ऐसे में मिल रही खबर के मुताबिक़ अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तमाल करते हुए गाने में दीपिका की कमर को छुपा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पद्मावती
- फोटो : ani
आपको बता दें कि पहले ये फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म को लेकर देशभर में हुए विरोध के बाद रिलीज डेट को टाल दिया गया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती की भूमिका में जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद राज रतन सिंह रावल के किरदार में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।