पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 2: पंचायत में 20 हजार रुपये थी सचिव जी की तनख्वाह, क्या रियल लाइफ की कमाई जानते हैं आप?

Sat, 28 May 2022 09:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 May 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Panchayat 2: know about Actor Jitendra Kumar fees who plays abhishek tripathi role in  popular web series
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता जितेंद्र कुमार इस वक्त अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'पंचायत 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी एक्टिंग के लिए वह खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। वेब सीरीज में सचिव जी के किरदार में वह लोगों से सीधे तौर पर जुड़े हुए महसूस होते हैं। सचिव जी के रूप में भले ही उनकी कमाई कम दिखाई गई हो, लेकिन रियल लाइफ में वह मोटी रकम लेते हैं। प्रति एपिसोड उनकी रकम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Panchayat 2: know about Actor Jitendra Kumar fees who plays abhishek tripathi role in  popular web series
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

आठ एपिसोड के चार लाख
बता दें कि 'पंचायत' वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाया है। यह वेब सीरीज फुलेरा गांव पर केंद्रित है। इसमें जितेंद्र कुमार के अलावा नीना गुप्ता, रघुबीर यादव भी मुख्य रोल में हैं। जितेंद्र इसमें फुलेरा पंचायत के सेक्रेटरी अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में हैं, जिन्हें सब सचिव जी कहकर बुलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र कुमार एक एपिसोड के 50,000 रुपये लेते हैं। इसलिए उन्होंने आठ एपिसोड के चार लाख रुपये लिए हैं। 'पंचायत' वेब सीरीज में सचिव जी के रूप में जितेंद्र कुमार की कमाई 20 हजार रुपये दिखाई गई, इसके मुकाबले इनकी रियल लाइफ फीस वाकई बड़ी है।

Panchayat 2: know about Actor Jitendra Kumar fees who plays abhishek tripathi role in  popular web series
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'पंचायत 3' का इंतजार शुरू
काम करी बात करें तो जितेंद्र कुमार इससे पहले 'चमन बहार', 'जादूगर', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी नजर आ चुके हैं। मगर 'पंचायत' में इन्होंने अपने अभिनय से भी का दिल जीत लिया है। लोगों पर इनकी एक्टिंग का नशा इस कदर चढ़ा है कि वह 'पंचायत 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat 2: know about Actor Jitendra Kumar fees who plays abhishek tripathi role in  popular web series
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देख सकते हैं...
हाल ही में एक बातचीत के दौरान जितेंद्र कुमार ने 'पंचायत 2' को लेकर जानकारी साझा की थी। जब उनसे पूछा गया कि 'पंचायत 2' को लेकर कोई दबाव था? इस पर उन्होंने कहा था कि कोई दबाव नहीं था। पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में कुछ चीजें बेहतर हुई हैं। बता दें कि यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज 18 मई को रिलीज हुई है। वेब सीरीज में गांव की जिंदगी को जिस बेहतर तरह से दिखाया गया है, वह काबिले तारीफ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed