Esha Deol: ‘रोमांस मिस कर रही हूं’, भरत तख्तानी से तलाक के बाद प्यार की कमी महसूस कर रहीं ईशा देओल; कही ये बात
Esha Deol: ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन 11 साल साथ रहने के बाद 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में ईशा देओल ने खुलकर बताया है कि अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में ‘प्यार और रोमांस’ की कमी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें रोमांटिक होना बहुत पसंद है।
रोमांस इंसान की जिंदगी में बहुत जरूरी
कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्यार और रोमांस किसी भी इंसान की जिंदगी में बहुत जरूरी होता है, और अभी मैं इसे मिस कर रही हूं। मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है। मैं पूरी तरह से रोम-कॉम टाइप इंसान हूं। मुझे लव सॉन्ग्स और लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं।’
मेरे पहले भी बॉयफ्रेंड रहे हैं
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस अलगाव के बाद उनके प्यार को देखने का नजरिया बदल गया है, तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, ये चीजें नहीं बदलतीं। ब्रेकअप होते हैं। मेरे पहले भी बॉयफ्रेंड रहे हैं, जिनसे मेरा ब्रेकअप हुआ। ये सब जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन इससे मेरे प्यार को लेकर सोच नहीं बदलती। हम सबने हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच का बिना शर्त वाला प्यार देखा है।’
ये बहुत पर्सनल बात, जो दो लोगों के बीच होती है
ईशा ने यह भी बताया कि अलग होने के फैसले में उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा। उन्होंने कहा, ‘ये बहुत पर्सनल बात है, जो दो लोगों के बीच होती है। हमारे जैसे प्रोफेशन में ये बातें पब्लिक में आ जाती हैं।
मैं, भरत या उनका परिवार ऐसे मामलों में ज्यादा खुलकर बात करने वाले लोग नहीं हैं। उस समय हालात ऐसे थे और इसमें बच्चे भी शामिल हैं, इसलिए ये बहुत संवेदनशील समय होता है, जिसे बहुत संभलकर समझना पड़ता है।’
क्यों अलग हुए ईशा और भरत?
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपने अलग होने की वजह नहीं बताई, लेकिन एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि यह फैसला उन्होंने आपसी सहमति से लिया है।
ये भी पढ़ें- क्या आने वाली है ‘बाहुबली 3’? प्रभास, राणा और अनुष्का ने दिया बड़ा हिंट; वायरल वीडियो देख उत्साहित हुए फैंस
उन्होंने कहा था, ‘हमने आपसी सहमति और समझदारी से अलग होने का फैसला किया है। इस बदलाव के दौरान हमारे दोनों बच्चों का भला हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।’ ईशा और भरत अपनी दो बेटियों राध्या और मिराया के माता-पिता हैं।