सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neelam Kothari Recalls Competing With Govinda In Aap Ke Aa Jane Se Says She Prefers 80-90s Shooting Era

80-90 के दशक की सादगी पर फिदा हैं नीलम कोठारी, कहा- गोविंदा के साथ होता था मुकाबला; याद किए पुराने दिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 26 Jun 2026 10:12 AM IST
सार

Neelam Kothari: 80-90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में अपने पुराने शूटिंग दिनों को याद किया और अपने करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है।  

विज्ञापन
Neelam Kothari Recalls Competing With Govinda In Aap Ke Aa Jane Se Says She Prefers 80-90s Shooting Era
नीलम कोठारी, गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @neelamkotharisoni

विस्तार

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने पुराने दिनों को याद करते बताया कि उन्हें आज के मुकाबले पुराना दौर ज्यादा पसंद है। उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में उस समय की सादगी और खूबसूरती को याद करते हुए कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।

विज्ञापन

उसमें एक अलग सादगी और खूबसूरती थी
नीलम ने कहा कि उस समय शूटिंग के दौरान आज जैसी सुविधाएं नहीं होती थीं। ना तो एसी होता था और ना ही वैनिटी वैन। उन्होंने बताया, ‘हम सेट पर पहुंचते ही पसीने से तर हो जाते थे। मेकअप और हेयर में घंटों लगते थे, लेकिन फिर भी सब बिगड़ जाता था। फिर भी अगर मुझसे पूछा जाए कि मुझे कौन सा दौर पसंद है, तो मैं 80-90 का समय ही चुनूंगी, क्योंकि उसमें एक अलग सादगी और खूबसूरती थी।’

विज्ञापन

Neelam Kothari Recalls Competing With Govinda In Aap Ke Aa Jane Se Says She Prefers 80-90s Shooting Era
गोविंदा, नीलम कोठारी - फोटो : ट्विटर

गोविंदा के साथ मजेदार ‘कंपटीशन’
नीलम ने गोविंदा के साथ अपनी केमिस्ट्री को याद करते हुए बताया कि दोनों के बीच खासकर डांस में दोस्ताना मुकाबला होता था। उन्होंने कहा, ‘जब हम साथ में गाने शूट करते थे, तो लगता था कि कौन बेहतर डांस करेगा। हमारी यही केमिस्ट्री और सिंक्रोनाइजेशन लोगों को बहुत पसंद आया।’

Neelam Kothari Recalls Competing With Govinda In Aap Ke Aa Jane Se Says She Prefers 80-90s Shooting Era
नीलम कोठारी, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

‘आप के आ जाने से’ बना सुपरहिट
‘आप के आ जाने से’ गाने का जिक्र करते हुए नीलम ने कहा कि यह उनके सबसे हिट गानों में से एक है। यह गाना 1987 की फिल्म खुदगर्ज में था, जिसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। यह गाना आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और उस दौर के सबसे आइकॉनिक डांस नंबर्स में गिना जाता है।

ये भी पढे़ं- Welcome To The Jungle X Review: फैंस को पसंद आई अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म? जानें यूजर्स का रिएक्शन

विज्ञापन

Neelam Kothari Recalls Competing With Govinda In Aap Ke Aa Jane Se Says She Prefers 80-90s Shooting Era
गोविंदा नीलम कोठारी - फोटो : सोशल मीडिया
नीलम का फिल्मी सफर
जानकारी के लिए बता दें कि नीलम ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म ‘जवानी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘लव 86’, ‘इल्जाम’, ‘हत्या’, ‘सिंदूर’ और ‘घराना’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।गोविंदा और नीलम की जोड़ी उस समय इतनी हिट थी कि फैंस को लगता था कि दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed